
दिल्ली: आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद ज्योति गौतम ने लगाया स्थानीय विधायक पर अभद्र व्यवहार एवं हाथापाई का आरोप । उनका कहना है कि कल रात एक बजे वह अपनी टीम के साथ इन्द्रपुरी ब्लॉक में मरम्मत के कार्य का मुआयना करने के लिए गई थीं । वहाँ पर स्थानीय विधायक जो पहले से ही मौजूद था के इशारे पर चंद गुंडों ने उनपर हमला बोल दिया एवं उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जिसमें उनके कपड़े फट गए एवं एक कार्यकर्ता घायल हुआ । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवर्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में निगम पार्षद एवं घायल कार्यकर्ता ने बताया कि जब वे पुलिस स्टेशन में मामले की एफ़आईआर दर्ज करवाने गए तो एफ़आईआर दर्ज नहीं की गई ।
उनका आरोप है कि उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया । पार्टी के वरिष्ठ नेता ने मामले पर त्वरित कार्यवाही की माँग की है । एलपीजी/ पेट्रोल/ डीजल की किल्लत की पुष्टि करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता ने इसे मोदी मुसीबत का नाम देते हुए कहा कि देश को इस मुसीबत से कब मुक्ति मिलेगी ।