कांग्रेस के बीएलए-2 एसआईआर प्रक्रिया में जागरूकता से काम करके वोट चोरी पर लगायेंगे रोक
दिल्ली: चाँदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी के आवाम ए मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में आयोजित बीएलए-2 एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया । महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र नाथ, संगठन महासचिव अनिल भारद्वाज, कुँवर करण सिंह पूर्व विधायक, सी पी मित्तल उपाध्यक्ष, प्रेरणा सिंह पूर्व एम.सी., महासचिव भूपेश यादव मुदित अग्रवाल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, महासचिव गौरी शंकर शर्मा, कमलेश चैधरी डीसीसी अध्यक्ष महिला कांग्रेस, महमूद जिया पूर्व विधानसभा उम्मीदवार, जावेद मिर्जा पूर्व डीसीसी अध्यक्ष, तरूण कुमार पूर्व एआईसीसी सचिव, राहुल शर्मा अध्यक्ष सोशल मीडिया, राजेश गर्ग दोनों समितियों के अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आमों खास ने शिविर में शिरकत की ।
प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में वोट के अधिकार को सुरक्षित बनाने के लिए सभी बीएलए-2 को सरकार की एसआईआर प्रक्रिया को गंभीरता पूर्वक लेकर काम करना होगा, तभी हम भाजपा की वोट चोरी को नाकाम करने में कामयाब हो सकते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित मतदाता की पहचान सभी को होने के बाद भाजपा आसानी से उनके वोट काटने में कामयाब हो जाती है और जब तक हम कार्यवाही करते है बहुत देर हो जाती है। जिसका उदाहरण निगम चुनावों में प्रदेश अध्यक्ष रहे चै0 अनिल कुमार और कुंवर करण सिंह का वोट काटना हम सबके सामने है।
उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में भाजपा की वोट चोरी पर नकेल कसना बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि चुनाव आयोग साजिश के तहत भाजपा को फायदा पहुॅचाने के लिए काम करता रहा है। लेकिन हमारे बीएलए-2 को मुश्किल काम को जागरूकता के साथ करके वैध मतदाताओं के वोट काटने से बचाने है और अगर किसी का वोट कटता है तो तुरंत चुनाव अधिकारी, बीएलओ, एईआरओ से सम्पर्क साधकर उनका वोट पुनः बनवाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका बीएलओ-2 निभा सकते है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में हर बूथ पर कांग्रेस का सिपाही बीएलओ-2, कार्यकर्ता के रुप में संगठन को नई मजबूती देने के लिए काम करेगा।
06:23 pm 09/06/2026