ध्वजारोहण कर कांग्रेस मुख्यालय एवं दिल्ली प्रदेश कार्यालय में मनाया गया कांग्रेस का 137 वाँ स्थापना दिवस I कांग्रेस् राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सोनिया गाँधी ने मुख्यालय में तो दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने फहराया पार्टी का ध्वज I अन्य राज्यों से भी स्थापना दिवस मनाए जाने के समाचार मिले हैं I आज ही के दिन सन 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई I आज कांग्रेस दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक आंदोलन के रूप में उभर कर आई है I पहले देश की आजादी के लिये संघर्ष ऑर आजादी के बाद आधुनिक एवं विकासशील भारत की परिकल्पना में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है I
प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार कांग्रेस एक विचारधारा का नाम है I पार्टी के सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से ताकीद की है वे डॉक्टर की कमी एवं कोविड महामारी के प्रकोप के मध्यनजर हस्ताक्षेप कर डॉक्टरों की हड्ताल तुरंत खत्म करवायें I