आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया सार्वजनिक ऐलान भगवंत मान हैं पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा I यह ऐलान पंजाब में आयोजित एक सर्वेक्षण के आधार पर किया गया I सर्वेक्षण में पंजाब के 90.3% लोगों का मत है कि भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया जाये I
अभिनेता से नेता बने भगवंत मान संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के चुने हुये सांसद हैं I उनके राजनैतिक जीवन की शुरुवात 2011 में पीपल पार्टी ऑफ पंजाब के साथ हुई थी एवं उन्होने 2012 लेहरा सीट से चुनाव लड़ा था I वह 2014 से आम आदमी पार्टी के सक्रिय सदस्य है I नशा मुक्त पंजाब उनकी ही परिकल्पना है I