तमाम कवायदों और सियासी उठा-पटक के बावजूद पश्चिम बंगाल के सियासी समीकरण ने लिया टर्निंग पॉइंट पश्चिम बंगाल हुआ बरसों से चली आ रही वामपंथी एवं टीएमसी के चुंगल से हुआ मुक्त । बीजेपी का सरकार बनाना लगभग तय । आज रात्रि 10 बजकर 03 मिनट पर चुनाव आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों में से 190 सीटों पर जीत हासिल की है और 17 सीटों पर आगे चल रही है । तृणमूल कांग्रेस को 64 सीटों पर जीत मिली है और 16 सीटों पर आगे चल रही है । कांग्रेस को इस चुनाव में 2 सीटें मिली है । इन चुनावों में भारतीय जानता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है । शुभेंदु अधिकारी का पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री बनना लगभग तय ।


पश्चिम बंगाल की जीत को लेकर दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में दिखाई दिया जश्न का माहौल । झलमुड़ी का स्वाद लेकर पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मना रहे हैं जश्न । राष्ट्रीय मुख्यालय की प्राचीर से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता का आभार प्रकट करते हुये कहा कि बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है I उन्होने कहा कि आज जब बंगाल परिवर्तन के दौर मै प्रवेश किया है, वह हर राजनीतिक दल से आग्रह करना चाहते हैं,बंगाल में बीते दशकों में राजनीतिक हिंसा की वजह से ना जाने कितनी जिंदगियाँ बर्बाद हो गई I बंगाल की इन आदतों में बदलाव आना चाहिये I अब भय नहीं भविष्य की बात होनी चाहिये I

वेस्ट बंगाल के साथ भारतीय जनता पार्टी ने असम एवं पुडुचेरी में भी जीत हासिल की है I असम में आज तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है I जिसका श्रेय असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व सरमा को जाता है I असम में भारतीय जनता पार्टी की 126 विधानसभा सीट में से 81 सीटों पर जीत हासिल हुई है एवं एक सीट पर आगे चल रही है I यहाँ दूसरे नंबर पर कांग्रेस है उसे 19 सीट मिली है I प्रधानमंत्री ने इसे माँ कामाख्या देवी का आशीर्वाद बताया I हल ही में खबर आई है कि मंतता बेनर्जी याने की दीदी भबानीपुर विधान सभा सीट पर शुभेन्दु अधिकारी से 15105 वोटों से हार गई हैं I


केरर्ल एवं तमिलनाडू में भारतीय जनता पार्टी का खाता तो खुला लेकिन अभी ग्राउंड लेवल पर मुशक्कत की अवश्यक्ता है I समय के साथ यहाँ पर भी परिवर्तन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता I केरल में कांग्रेस की सरकार बनाना तय I अब इस जीत का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ राजनीति के चाणक्य केन्द्री गृह मंत्री अमित शाह को भी जाता है...