.jpeg)
दिल्ली: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतीश उपाध्याय ने किया दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण । प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधायक अजय महावर एवं मनोज शौकीन और दिल्ली कांटोनमेंट बोर्ड सदस्य राजेश गोयल ने दिल्ली जलबोर्ड सदस्य के रूप में शपथ ली। सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज, दिल्ली जलबोर्ड के सी.इ.ओ. डा. सज्जन सिंह यादव, सदस्य वित्त अमन गुप्ता एवं अनेक गणमान्यजन ने नये उपाध्यक्ष दिल्ली जलबोर्ड श्री सतीश उपाध्याय एवं अन्य सदस्यों का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।