
दिल्ली: एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत सभी 256 मंडलों में वृक्षारोपण कार्यक्रमों के आयोजनों के समाचार मिले हैं । दिल्ली में कार्यक्रम संयोजक राजकुमार भाटिया जो कि आजादपुर विधान सभा सीट से विधायक भी हैं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता जिनमें सांसद, मुख्यमंत्री एवं विधायक भी शामिल हैं, ने सिरकत की ।
नई दिल्ली नगर पालिका द्वारा नेहरु पार्क, चाणक्यपुरी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, सदस्य दिनेश प्रताप सिंह एवं सरिता तोमर, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी आदि भी उपस्थित रहे। एक अन्य सरकारी कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मैदानगढ़ी में वृक्षारोपण किया।
अवसर पर आमोखास को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चों का पालन-पोषण कर उन्हें जीवन देती है, उसी प्रकार प्रकृति भी मानव जीवन का आधार है। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को एक साथ जोड़ने वाला एक प्रेरणादायी अभियान है।