आज दोपहर बिजली की मांग लगभग 8039 मेगावाट पर जा पहुंची पावर डिस्कॉम द्वारा सफलता से पूर्ती
.jpeg)
दिल्ली: पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली में बिजली की कटौती के दावे का खंडन करते हुए भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने इसे 100% झूठ एवं इस संदर्भ में की गई सोशल मीडिया एक्स पोस्ट को एक छलावा बताया है। इस पोस्ट का मकसद केवल दिल्ली एवं चुनावी राज्य पंजाब की जनता को गुमराह करना है।
दिल्ली में आज दोपहर बिजली की मांग लगभग 8039 मेगावाट पर जा पहुंची जिसकी पावर डिस्कॉम ने सफलता से पूर्ती की। विगत दो दिन में दिल्ली कहीं भी कोई प्लान बिजली कटौती नही की गई है, अगर कहीं छोटी मोटी लोकल फालट हुई है तो उसे बहुत कम समय में ठीक किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में घूमते हुए जो दिल्ली में बिजली कटौती को लेकर जो एक्स पोस्ट की है वो एक छलावा है और उस पर फर्जी खातों से कुछ कमेंट करवा कर पोस्ट को उचित ठहराने की निंदनीय कोशिश की गई है।
08:35 pm 20/05/2026