पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा बिल्डरों से साजिश करके मनी लांड्रिंग रेड के बाद हुये गिरफ्तार
.jpeg)
दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पंजाब के "आप" अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री संजीव अरोड़ा पर ई.डी. के रेड को राजनीतिक साजिश बताने की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आज अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका चेहरे की हवाईयां उड़ रहीं थी और साफ था की वह जान रहे हैं की यह ई.डी. जांच संजीव अरोड़ा से होते हुए उन तक भी पहुंचेगी क्योंकि इस सारे उगाही षड्यंत्र के मास्टर माइंड तो खुद अरविंद केजरीवाल ही प्रतीत होते हैं।
ल आज जिस तरह पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा बिल्डरों से साजिश करके मनी लांड्रिंग रेड के बाद गिरफ्तार हुए हैं यह बिल्कुल वैसे है जिस तरह दिल्ली ने दस साल भ्रष्टाचार की सरकार झेली जिसमें मुख्य मंत्री, उप मुख्य मंत्री, सांसद शराब घोटाले में जेल गये।
विगत चार साल से पंजाब टीम अरविंद केजरीवाल की लूट का केन्द्र बना हुआ है और जिस तरह दिल्ली में "आप" सरकार ने शराब ठेकेदारों से मिल कर हजारों करोड़ का घोटाला किया था ठीक उसी तरह पंजाब में बड़े बिल्डरों को भूमी उपयोग बदलने की छूट से लेकर अत्याधिक एफ.ए.आर. एवं प्लाट काटने की छूट देकर हजारों करोड़ की लूट का खेल चल रहा है। पंजाब में अभी दो दिन पहले ही मुख्य मंत्री के एक नजदीकी के यहां ई.डी. रेड के वक्त हवा में लाखों रुपये उड़ते देखे गये थे। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होने वाले संजीव अरोड़ा पंजाब के पहले मंत्री नही इससे पूर्व "आप" मंत्री डा. संजीव सिंगला, फौजा सिंह सिरारी एवं "आप" विधायक रमन अरोड़ा भी भ्रष्टाचार में गिरफ्तार हो चुके हैं।
07:11 pm 09/05/2026