.jpeg)
दिल्ली: क्राइम ब्रांच की एनडीआर टीम मोबाइल दुकानों में सेंधमारी की वारदातों के किंगपिन जो कि एक घोषित अपराधी अरमान को 3 साल की मशक्कत के बाद मेवात से किया गिरफ्तार । वह नूह का रहने वाला है एवं मेवात से सेंधमारी की गतिविधियां संचालित करता था एवं दिल्ली/एनसीआर में मोबाइल के शोरूम को निशाना बनाता था । हरियाणा एवं राजस्थान में लूट एवं चोरी की कई वारदातों में उसकी भागीदारी बताई जा रही है । उसे पटियाला हाउस कोर्ट ने घोषित अपराधी घोषित किया था एवं तीन साल से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था ।
15 जनवरी 2023 की रात को दिल्ली कैंट के एक मोबाइल शोरूम में सेंधमारी की वारदात के लिए तीन को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से चोरी के मोबाइल एवं वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई सिल्वर कलर की सेंट्रो कार बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर 6 महीने तक स्थानीय लेवल पर जानकारी एकत्रित करने के बाद उसे नूह कोर्ट के पास धर-दबोचा गया । कार्यवाही इंस्पेक्टर राकेश शर्मा के नेतृत्व में एसीपी उमेश बर्थवाल के मार्गदर्शन में एवं डीसीपी पंकज कुमार की निगरानी में संपन्न हुई । मामले पर तहकीक़ात जारी है ।