
दिल्ली : अंकुश नारंग पर लगी फिर एक बार आलाकमान की मोहर । खेल रहे हैं एमसीडी नेता प्रतिपक्ष की दूसरी पारी । आम आदमी पार्टी से वार्ड 87 रणजीत नगर से निगम पार्षद अंकुश नारंग कई प्रदेशों के प्रभारी से लेकर पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं । वह एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं । इस बार आम आदमी पार्टी मेयर का चुनाव नहीं लड़ रही है । इस उम्मीद के साथ कि चार इंजन की सरकार होने के बाद भाजपा ने कोई काम नहीं किया दुबारा मौका मिलने पर शायद अब करे । उनकी पार्टी ने एक साल विपक्ष में रहकर सदन में महत्वपूर्ण मसले उठाकर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई है । इस साल भी निभायेंगे एवं भाजपा को एक्सपोज करेंगे । उनका मानना है कि एमसीडी जल बोर्ड एवं दिल्ली सरकार को डीस्लिटिंग के मुद्दे पर मिलकर काम करना पड़ेगा
उन्होंने भरोसा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं सहयोग के लिए निगम उप प्रभारी प्रवीण कुमार एवं प्रीति डोगरा का आभार प्रकट किया ।