
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक कहानियों की साक्षी बनने जा रही है। मुंबई स्थित प्रतिष्ठित इवेंट कंपनी बॉली बोनांज़ा, जिसकी स्थापना प्रियंका चौहान और पंकज सैनी ने की है इस इवेंटकंपनी के द्वारा 26 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भव्य “विमेन अचीवमेंट अवॉर्ड्स 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल एक अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि उन प्रेरणादायक महिलाओं के साहस, संघर्ष और सफलता का उत्सव है, जिन्होंने अपने अदम्य हौसले और समर्पण से समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल कायम की है। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसी महिलाओं की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाना है।आयोजक प्रियंका चौहान ने बताया कि बॉली बोनांज़ा हमेशा से अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहा है। संस्था द्वारा दिव्यांगजन, दृष्टिहीन बच्चों एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जाते रहे हैं। यह कार्यक्रम भी एक हीलिंग एक्सपीरियंस के रूप में डिजाइन किया गया है जहां लाइव सिंगिंग, म्यूजिक और कॉमेडी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को खुशी, सुकून और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव मिलेगा।