सविन्दर सिंह कोहली बने शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के उपाध्यक्ष

नई दिल्ली, 11 मई: दिल्ली की पंथक राजनीति में शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट को उस समय बड़ा बल मिला जब सरदार सविन्दर सिंह कोहली और सरदार हरजिन्दर सिंह सन्नी की प्रेरणा से वार्ड नंबर 8 रानी बाग से सैकड़ों की संख्या में युवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।
इन युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए सरदार कालका और सरदार काहलों ने कहा कि आज दिल्ली की संगतों में शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट से जुड़ने को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं और विशेष रूप से युवा वर्ग पार्टी के साथ जुड़कर गर्व महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज सरदार कोहली की प्रेरणा से बड़ी संख्या में युवा पार्टी में शामिल हुए हैं, उससे स्पष्ट है कि दिल्ली की संगत हमारी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों से बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम केवल गुरुद्वारा प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि मेडिकल एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है और युवाओं को गुरसिखी जीवन शैली से जोड़ने के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संगतों के सहयोग से ही हम प्रतिदिन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र का विस्तार कर रहे हैं, जिसका बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 1984 सिख कत्लेआम पीड़ित परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरियां दिलाने के लिए टीम ने सरकारों के साथ मिलकर कानून में संशोधन करवाया। पहली बार ऐसा हुआ कि शिक्षा की शर्त समाप्त करवाकर भी नौकरियां दिलाई गईं, जिसकी सेवा संगतों ने स्वयं देखी है।
इस अवसर पर सरदार कोहली और हरजिन्दर सिंह सन्नी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में संगतें उनके साथ जुड़ी हुई हैं, जिससे पार्टी को बड़ा लाभ मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने सरदार कोहली को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त करने का भी ऐलान किया।
इस अवसर पर पार्टी के संरक्षक शमशेर सिंह सन्धु, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष एम.पी.एस. चड्ढा, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह के.पी., सदस्य भूपिंदर सिंह भुल्लर, कुलतारण सिंह, सुखविन्दर सिंह बब्बर, युवा जसप्रीत सिंह विक्की मान, बलजिन्दर सिंह, मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह, अमृतपाल सिंह विक्की पालको, पूर्व सदस्य समरदीप सिंह सन्नी मौजूद रहे।
07:21 pm 11/05/2026