
दिल्ली: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (दिल्ली) द्वारा आयोजित राजनीतिक दलों की बैठक में पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी एवं अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने भाग लिया। यह बैठक मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - S.I.R.) के संबंध में आयोजित की गई थी।पूर्व सांसद ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि भाजपा द्वारा नियुक्त बी.एल.ए.-2, एस.आई.आर. कार्य में निर्वाचन कार्यालय को हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। भाजपा का मानना है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची से सभी फर्जी मतदाताओं, मृत मतदाताओं एवं घुसपैठियों के नाम हटाए जाने चाहिए।
उन्होंने बैठक में भाजपा का पक्ष रखते हुए कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची से सभी फर्जी मतदाताओं, मृत मतदाताओं एवं घुसपैठियों के नाम हटाए जाने जरूरी हैं ।