हर्ष मल्होत्रा बने भाजपा के नए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
दिल्ली: प्रदेश भाजपा में हुआ नेतृत्व परिवर्तन । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा को किया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त । उच्च संगठनात्मक परम्पराओं का पालन करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज शाम प्रदेश कार्यालय में एक सादे मगर प्रभावी कार्यक्रम में हर्ष मल्होत्रा का हजारों कार्यकर्ताओं की प्रदेश कार्यालय के बाहर उपस्थिती में स्वागत कर उन्हें पदभार सौंपा। मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, पूर्व अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन, विजय गोयल, सतीश उपाध्याय, सांसद मनोज तिवारी एवं आदेश गुप्ता, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद एवं कपिल मिश्रा, महापौर प्रवेश वाही, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, सुश्री बाँसुरी स्वराज एवं स्वाति मालीवाल और एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल एवं मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की मौजूदगी में संभाला नए अध्यक्ष ने कार्यभार ।
नए प्रदेश अध्यक्ष ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिन प्रदेश अध्यक्षों के मार्गदर्शन में उन्होंने काम किया है आज वे सभी लोग उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि 27 वर्षों बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हमारी मुख्यमंत्री बनीं। यह सब दिल्ली में हमारे हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और हमारे निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के प्रेरणादायक नेतृत्व का परिणाम है।
राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आशीर्वाद से वह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार करते । उनका मानना है कि भाजपा में जिम्मेदारियाँ 400 मीटर की रिले दौड़ की तरह होती हैं, आज वीरेन्द्र सचदेवा ने उन्हें यह जिम्मेदारी रूपी बैटन सौंपी है और वह संकल्प लेते हैं कि दिल्ली के हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ और नेतृत्व के मार्गदर्शन में, वह दिल्ली में भाजपा को आगे बढ़ाने तथा दिल्ली सरकार के कार्यों को और गति देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ।
08:26 pm 28/05/2026