
दिल्ली: एमसीडी के शिक्षा निर्देशक के एनओसी के आधार पर एमसीडी के 48 स्कूल हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तब्दील । एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट की गाइडलाइन्स को ताक पे रखकर जारी किए जा रहे हैं एनओसी । हाई कोर्ट के दिशा निर्देश अनुसार शिक्षा के लिए आवंटित जमीन को शिक्षा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है । निगम के स्कूलों की चल रही मर्जर प्रक्रिया उन्होंने आशंका जताई कहा कि इस प्रक्रिया से खाली की गई प्रॉपर्टी का इस्तेमाल कहीं आरोग्य मंदिर बनाने के लिए तो नहीं ।
उन्होंने निगम के शिक्षा विभाग की भूमिका पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि क्यूँ हो रहा है निगम के स्कूलों का मर्जर । निगम के इन स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र निम्न वर्ग से आते हैं । ऐसे में स्कूलों का मर्जर उन्हें शिक्षा के अधिकार से वंचित रखना है ।निगम के शिक्षा विभाग को चाहिये कि वह अपना ध्यान स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में लगाये ताकि ज्यादा से ज़्यादा निम्न वर्ग के बच्चों तक शिक्षा का लाभ पहुँच सके ।