दिल्ली: अम्बेडकर भवन में करोल बाग जिला कांग्रेस कमेटी का प्रशिक्षण शिविर वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ की मुहिम के साथ आयोजित किया गया, जिसका आयोजन जिला अध्यक्ष महेन्द्र भास्कर ने किया। प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दीप प्रज्वलित करके और वंदे मातरम गायन के साथ शुरू किया। प्रशिक्षण शिविरों में बीएलए-2 को प्रशिक्षण देने का बूथ मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश गर्ग व उनकी टीम कर रही हैं।
.jpeg)
प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार डॉ नरेंद्र नाथ, पार्टी मुख्यालय इंचार्ज मनीष चतरथ, महासचिव संगठन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता, राजेश लिलोठिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जगजीवन शर्मा, सी.पी.मित्तल, महासचिव सतेन्द्र शर्मा, हरनाम सिंह, विनीत यादव, जिला अध्यक्ष महेन्द्र भास्कर, मंगेश त्यागी, सुमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, और मोहम्मद उस्मान, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी राहुल ढाका, श्रीमती सुशीला देवी, पूर्व पार्षद, राजेश गर्ग, नरेश शर्मा नीटू, चरणजीत राय, सुनील बजाज, रमेश पोपली, राजकुमार मग्गो, करोल बाग जिला महिला अध्यक्ष समीरा चुगानी और सेवा दल के श्री योगेश जैन भी मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ एसआईआर पर बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविरों का सभी 14 जिला अध्यक्षों ने अपने जिलो में सफलतापूर्वक आयोजन करके साबित कर दिया है कि कांग्रेस जमीन स्तर पर 13 हजार बूथों पर बहुत मजबूती से खड़ी है। संगठन सृजन अभियान के तहत केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के पश्चात जिस तरह से सभी विधानभाओं के प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 की नियुक्ति के लिए ब्लाक अध्यक्षों ने क्रांति स्तर पर काम करके दिल्ली के सभी 13026 बूथो पर बीएलए-2 नियुक्त किए है। दिल्ली कांग्रेस ने अपने प्रिय नेता श्री राहुल गांधी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के आव्हान पर काम करके कांग्रेस की विचारधारा के अनुसार भाजपा की वोट चोरी, चुनाव चोरी और सरकार चोरी करने की साजिश के खिलाफ संगठन को मजबूती से खड़ा करने का काम किया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बाद भी बार-बार चुनावों में हार के बाद हमारे नेता राहुल गांधी ने देश के सामने भाजपा की वोट चोरी को उजागर किया और पूरे विवरण के साथ बताया कि कैसे भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी की साजिश को अंजाम देती है। राहुल जी ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस को वोट जीतना है कि अपने बूथ को मजबूत करके भाजपा की साजिश को नाकाम करना होगा ।