भाजपा त्रि दिवसीय घर घर संपर्क अभियान की शुरुवात भोलानाथ नगर से
दिल्ली: प्रदेश भाजपा त्रि दिवसीय घर घर सम्पर्क अभियान की शुरुआत आज फर्श बाजार भोलानाथ नगर से हुई । पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा जो कि केंद्रीय राज्य मंत्री भी हैं घर घर संपर्क कर स्थानीय नागरिकों से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की एवं आगे की रुपरेखा से आवगत कराया । भोलानाथ नगर के इस संपर्क अभियान में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व मेयर निर्मल जैन सहित स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ।
संपर्क अभियान के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने गोविंद जो कि एक चर्मकार है एवं जूता चप्पल रिपेयर करके अपनी रोजी रोटी चलाता है, से मुलाकात कर प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना पर चर्चा की एवं और अधिक जानकारी के लिए अपने सहायक अमन पांडे को उन्हे इसे पूरा समझा कर वह चाहें तो इसका आगे लाभ दिलवाने की जिम्मेदारी सौंपी। दिल्ली बीजेपी का 256 मंडलों में जनसंपर्क अभियान के दौरान 18 से 20 जून तक घर-घर पहुंचेगे सांसद-विधायक एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता ।
12:07 pm 18/06/2026