.png)
.png)
दिल्ली: शहर की सबसे बड़ी ठोक मार्किट का हवाला देते हुए एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली के सबसे बड़े थोक सदर बाज़ार में कमर तक बारिश का पानी भर गया, जहाँ इसी जलभराव के बीच स्कूली बच्चों और आम लोगों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा एवं दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही को कटघरे में लेते हुए कहा कि जलभराव को लेकर किए गए दिल्ली सरकार के बड़े बड़े दावों की पोल आज खुल ही गई ।
उन्होंने दिल्ली की सरकार एवं नगर निगम पर निशाना साधते हुए लगाया सवालिया निशान क्या यही भाजपा का दिल्ली में विकास मॉडल है ? देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा की चार इंजन सरकार जलभराव रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है । उनका कहना है कि दिल्ली की जनता को दावे नहीं जल भराव से स्थाई रूप से राहत चाहिए ।