
दिल्ली: कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में 1967-1969 के दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे राजेश शर्मा के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर पुष्पाजंलि अर्पित की और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, संगठन के प्रति समपर्ण और संगठित करने में उनके अमूल्य योगदान को याद भी किया। इस मौके पर राजीव भवन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा सहित परिवार के सदस्य व मालवीय नगर क्षेत्र के कांग्रेस भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा दिल्ली सरकार की पूर्व मंत्री प्रो0 किरण वालिया, डा0 नरेन्द्र नाथ और डा0 योगानन्द शास्त्री, पूर्व विधायक अब्दुल रहमान, प्रदेश महासचिव नीतू वर्मा सोइन, गौरी शंकर शर्मा, बालकिशन बाली, जिला अध्यक्ष महेन्द्र भास्कर, मंगेश त्यागी और महेन्द्र मंगला, पूर्व जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, सतबीर शर्मा, और राजेश चौहान, जे.पी. पंवार, गर्वित सिंघवी, अजय शर्मा, सेवादल के योगेश जैन मुख्य रुप से मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कहा कि पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा दिल्ली के जमीनी राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर काफी सक्रिय रहते थे। श्री राजेश शर्मा 1972-77 और 1977-1980 तक दो बार दिल्ली मेट्रोपॉलिटन काउंसिल के सदस्य रहे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रखा। वे पार्टी के समर्पित नेता थे। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी गहरी पैठ थी।