16 माह माह में दिल्ली में 2386 नई ई. बसें

दिल्ली: सरकार द्वारा 300 नई ई. बसें बसें डी.टी.सी. के बेड़े में जोड़ने का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा शासित रेखा गुप्ता सरकार द्वारा मात्र 16 माह के शासन में दिल्ली को 2386 नई ई. बसें ला कर सफलता का एक कीर्तिमान बनाया है जबकि इसके ठीक विपरीत अरविंद केजरीवाल सरकार ने दस साल में एक भी बस नही खरीद कर अपनी असफलता प्रमाणित की थी। आज दिल्ली में डी.टी.सी. के पास 1759 सी.एन.जी. और 4538 ई. बसों के साथ कुल 6297 बसों की स्वच्छ प्रदूषण रहित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था है।
शेनज़ेन एवं बेज़िंग चीन के बाद आज दिल्ली के पास दुनिया में सर्वाधिक बड़ा ई बसों का बेड़ा है। उन्होंने कहा है कि अपनी सत्ता के 10 वर्ष में दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए, दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ करने में शून्य योगदान देने वाले अरविंद केजरीवाल को आज ईंधन क्वालिटी पर सवाल खड़े करते देख दिल्ली एवं देश की जनता स्तब्ध है। जैसे जैसे पंजाब चुनाव नज़दीक आ रहा है अरविंद केजरीवाल का सत्ता खोने का भय बढ़ता जा रहा है और वह खुद को राजनीतिक रूप से मीडिया में दिखाने के लिए नीट परिक्षा से लेकर ईंधन क्वालिटी तक हर विषय पर बोल रहे हैं पर पंजाब में बढ़ते नशे एवं अपराध के आलावा खुद पंजाब के मुख्य मंत्री की सिख धर्म के प्रति अवमानना पर चुप्पी साधे हैं।
04:48 pm 07/07/2026