
दिल्ली: जखीरा इंद्रलोक फ्लाइओवर पर हुई 1.5 करोड़ की लूट की वारदात में 11 दिन की कड़ी मुशक्कत के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता । 8 की गिरफ्तारी जिनमे दो सीसीएल शामिल हैं के बाद लूटी गई एक करोड़ डेढ़ लाख की नकदी एवं वारदात के लिए इस्तेमाल की गई एक पल्सर बाइक एवं स्कूटी बरामद । आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करण जो कि उस कंपनी में मुलाजिम था जिसकी डेढ़ करोड़ की नकदी ट्रांसफर के लिए जा रही थी , ने जानकारी वीरेश एवं मनप्रीत उर्फ ट्विंकल के साथ साँझा की और योजनाबद्ध तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में विक्की उर्फ गंजा तिलक नगर का रहने वाला है एवं उसके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं ,चंद्र विहार निवासी धीर सिंह जो कि 43 साल का है एवं उसके खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं , वीरेश उर्फ वीरू तिलक नगर , कारण टैगोर नगर, मनप्रीत उर्फ ट्विंकल तिलक नगर, चरणजीत सिंह मनप्रीत का पिता है और दो सीसीएल जिन्होंने वारदात के लिए पल्सर बाइक एवं स्कूटी उपलब्ध करवाई थी । तकनीकी सर्विलेंस एवं गुप्त सूचना के आधार पर 4000 किलोमीटर की मैन्युअल ट्रेसिंग एवं दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर दबिश कर अलग अलग स्थानों से इन अभियुक्तों की गिरफ्तारियाँ हुई ।
फिलहाल सभी अभियुक्त हिरासत में हैं एवं मामले पर तहकीक़ात जारी है । उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया एवं जॉइंट कमिश्नर मधुर वर्मा के अनुसार केश हैंडलिंग जैसे मामले में किसी भी मुलाजिम को रखने से पहले उसकी जाँच एवं विश्वसनीयता की परख किया जाना जरूरी है । इस तरह की वारदात के पीछे मुलजिम की भागीदारी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता ।