.jpeg)

दिल्ली: पंजाब की सरकार ने केजरीवाल के इशारे पर लिया यू टर्न । केंद्र सरकार की योजना वीबी जी राम हुई पंजाब में लागू । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दिसंबर 2025 में विशेष सत्र बुलाकर इसी वीबी जी राम जी योजना का विरोध किया था। लेकिन आज मात्र 6 महीने बाद, पंजाब की बदहाल आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसी योजना को लागू कर दिया है, क्योंकि उन्हें पता है कि इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार से ₹700 से ₹800 करोड़ की राशि प्राप्त होगी।
पंजाब सरकार पर 4.07 लाख करोड़ का कर्जा है जो कि इस साल के अंत तक 4.47 लाख करोड़ रुपया हो जाएगा । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को अंदेशा है कि पंजाब में रेवन्यू का बड़ा हिस्सा कर्जा चुकाने में खर्च किया जा रहा है । इस योजना के लिए मिलने वाली धनराशि का दुरुपयोग किया जा सकता है। इसलिए हम इस योजना के तहत होने वाले खर्च और धन के उपयोग पर कड़ी निगरानी रखेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा एक सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर की गई हास्यपद टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है । विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी जिसकी 22 राज्यों में सरकार है के अध्यक्ष पर टिप्पणी आपत्तिजनक है निंदनीय है । बताया जा रहा है कि एक सार्वजनिक सभा उन्होंने कहा था कि रिसेंटली ए गाय कम आई डोंट नो हु इस ही नितिन ।
भाजपा के सांसद डॉ संभित पात्रा ने तो इस टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस प्रकार के बयान से सिद्ध होता है कि वह पॉलिटिक्स के लिए फिट नहीं हैं । उन्हें अपनी प्रतिद्वंद्वी पार्टी के अध्यक्ष के बारे में जानकारी ही नहीं है ।