.jpeg)
दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान द्वारा पहले सिख मर्यादाओं की बेअदबी करने और फिर सिख संगत एवं देश को गुमराह करने के लिए पैसे देकर नकली रिपोर्ट बनाने की भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं विधायक अरविंदर सिंह लवली ने की कड़ी निंदा। साथ ही की पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की माँग । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ माह पूर्व एक वीडियो सामने आया जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान सिख मर्यादाओं की बेअदबी करते नजर आये। इसकी शिकायत सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने दो सरकारी लैब से उक्त वीडियो की जांच करवाई और उसमें पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान को ही दोषी पाया गया।
कुछ दिन पहले श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहिबानों द्वारा यह फरमान सुनाया गया है कि सरदार भगंवत मान से कोई सिख किसी तरह का सम्बंध नहीं रखेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने श्री अकाल तख्त साहिब के आरोपों को नकारा और कहा की वीडियो नकली है और उसमे सरदार भगवंत मान नहीं हैं। पंजाब सरकार भी निजी लैब की जांच रिपोर्ट सामने रखती है और दर्शाती है कि सरदार भगवंत मान वीडियो में नहीं हैं। कल रात कुछ वीडियो सामने आई हैं जिनके बाद हरियाणा पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज की और उसके बाद लैब मालिक ने खुद खुलासा किया है कि रिपोर्ट पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों ने उन पर दबाव डाल कर एवं दस लाख रूपये का लालच देकर बनवाई।