
दिल्ली: सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद जानकारी मिली है कि अयोध्या स्थित श्री राम परिसर में 40 चोरियाँ हुई हैं । कांग्रेस पार्टी की चेयरपर्सन सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफार्म सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट के माध्यम से आशंका जताई है कि ऐसे में पिछले पाँच सालों में ना जाने कितनी चौरियाँ हुई होंगी ? मंदिर में चढ़ावा चोरी का महापाप सामने आते ही एसआईटी का गठन हुआ । जानकारी मिली है कि एसआईटी द्वारा अपनी रिपोर्ट सबमिट कर दी गई है । लेकिन अबतक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई। हो सकता है रिपोर्ट सार्वजनिक ना किए जाने का सरकार के पास कोई ठोस आधार हो । यह भी हो सकता है कि सार्वजनिक करने से पहले सरकार रिपोर्ट को परखना चाहती हो । या फिर सही समय का इंतजार किया जा रहा हो ।
कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन का कहना है कि इस SIT का काम था- प्यादों को पकड़ों और बड़े लोगों को छोड़ दो, ताकि माल ठिकाने लग जाए। उनका आरोप है कि देश के लोगों ने पूरी आस्था से दान किया था, लेकिन जब उनकी आस्था से खिलवाड़ हुआ तो एक गोपनीय SIT बना दी गई। जिसकी रिपोर्ट का ही पता नहीं है।