

दिल्ली: एमसीडी मुख्यालय में आयोजित इस महीने की सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों ने सरकार की E-20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की नीति के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया । हाथों में मोदी जी शर्म करो इथनॉल मिलना बंद करो बीजेपी वालों शर्म करो, बीजेपी ने जनता का बजट बिगड़ा E-20 से गाड़ियाँ हुई कबाड़ा आदि स्लोगनों की तख्ती लिए नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में पार्षद नारे लगाते हुए दिखाई दिये । वे इस फैसले को वापस लिए जाने की माँग कर रहे थे ।कुछ एक के हाथ में के 550 संविदा शिक्षक एवं सफाई कर्मचारियों के मसले से संबंधित स्लोगन भी दिखाई दिए । पूर्व मेयर राजा इक़बाल सिंह के साथ भाजपा के निगम पार्षद भी आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ नारे लगाते हुए दिखाई दिए ।
एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने E-20 ब्लेंडेड पेट्रोल पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि यदि E-20 पर्यावरण के लिए बेहतर है, तो भाजपा सरकार बताए क्या हर वाहन इसके अनुकूल है? अगर गाड़ी को नुकसान हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा? आखिर भाजपा सरकार आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ क्यों डाल रही है। उन्होंने कहना कि दिल्ली में जलभराव की समस्या को लेकर जब उन्होंने मेयर प्रवेश वाही से बात करनी चाही, तो आनन-फानन में मेयर एजेंडा पास कर सदन बैठक स्थगित अगले सत्र तक स्थगित करके सदन से चले गये।