14 सितंबर को 6 फ्लैग स्टाफ रोड का करेगी विधानसभा की लोक लेखा समिति निरीक्षण

दिल्ली: विधानसभा की लोक लेखा समिति को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास में गोल्डन कमोड, बार और स्विमिंग पूल ढूंढने की चुनौती। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम आवास में गोल्डन कमोड, बार और स्वीमिंग पूल का झूठ अब सामने आ जाएगा। भाजपा को लगे हाथ मोदी जी का राज महल भी दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को जब समिति वहां पहुंचे तो इन तीन चीजों को जरूर तलाशे और उसकी फोटो व वीडियो भी सार्वजनिक करे, क्योंकि भाजपा बार-बार दावा करती रही है कि वहां गोल्डन कमोड, बार और स्विमिंग पूल है। समिति अपने साथ मीडिया को भी लेकर जाए और अगर ये तीनों चीजें ढूंढने पर भी न मिले तो भाजपा अपने झूठे दावों के लिए दिल्ली और देश की जनता से माफी मांगे।
उन्होंने कहा कि यह पता चला है कि कोई सम्मानित समिति अरविंद केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक और सरकारी मुख्यमंत्री निवास का दोबारा विजिट करने वाली है, जो कि बहुत अच्छी बात है और उन्हें यह करना चाहिए। समिति उस आवास में तीन चीजें जरूर ढूंढे। पहला, वे उस सोने के कमोड को जरूर ढूंढें जिसके बारे में बहुत सुना गया था, पता लगाएं कि वह कहां है, कितने का है और उसकी एक फोटो भी दें। दूसरा, वे उस बार को भी ढूंढें, क्योंकि अगर वहां से बोतलें गायब भी हो गई होंगी, तब भी बार तो वहीं रहेगा, इसलिए उसे जरूर खोजा जाए। तीसरा, वे वो स्विमिंग पूल भी ढूंढें। अब यह मत कहना कि अरविंद केजरीवाल स्विमिंग पूल अपने साथ ले गए, क्योंकि फिर तो यह भाजपा वाली बात हो जाएगी। अगर स्विमिंग पूल मिल जाए तो उसकी फोटो, वीडियो या रील बनाकर जरूर डालें।
उधर, “आप” के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा देश और दुनिया की महाभ्रष्ट पार्टी है, जिसने प्रभु श्री राम के मंदिर का चंदा तक नहीं छोड़ा और उनके नाम पर भी घोटाला किया। लोग इन्हें प्यार से चंदा चोर पार्टी बुलाते हैं, जो कुंभकरण की नींद से उठकर सिर्फ शीश महल, शीश महल चिल्लाती है और फिर सो जाती है। जब से भाजपा वाले दिल्ली में आए हैं, इन्होंने 650 करोड़ रुपए का स्वास्थ्य घोटाला, बच्चियों की साइकिल खरीद में घोटाला और चावल में घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल, अस्पताल, हाईवे, सड़क और गांव की गलियों से लेकर नालियों तक, हर चीज में इन्होंने भ्रष्टाचार किया है। आज इनके राज में लोग खुले मैनहोल में गिरकर अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन भाजपा सिर्फ अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए नौटंकी करती रहती है।
सोमवार को भाजपा विधायकों का एक दल 6, फ्लैग स्टाफ रोड की जांच करने जा रहा है और देश व दिल्ली के लोग इसे ध्यान से देखें। आम आदमी पार्टी भाजपाइयों को खुला चैलेंज दे रही है कि जब वे वहां जाएं, तो जनता को वह सोने-चांदी का कमोड, वह आलीशान स्विमिंग पूल और वह शराब का बार जरूर दिखाएं, जिसके बारे में उन्होंने इतना झूठ फैलाया था। संजय सिंह का कहना है कि जब वह और सौरभ भारद्वाज सच्चाई सामने लाने के लिए वहां जा रहे थे, तब भाजपा की पुलिस ने हमें रोक दिया था क्योंकि उस वक्त भाजपा का सच खुलकर सामने आ जाता। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो अपना आलीशान घर बना रखा है, वहां भी पुलिस ने हमें जाने नहीं दिया।
वहीं आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि दिल्ली में जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब 6 फ्लैग स्टाफ रोड मुख्यमंत्री आवास हुआ करता था। उस मुख्यमंत्री आवास को लेकर भाजपा ने लगातार झूठ बोले और फैलाए। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास के भीतर आलीशान स्विमिंग पूल बना है, वहां सोने-चांदी के कमोड लगे हैं और बहुत बड़ा बार मौजूद है। भाजपा लगातार इस झूठ को दोहराती रही। तब आम आदमी पार्टी ने भाजपा को चुनौती दी कि मीडिया और कैमरों को साथ लेकर चलते हैं, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह पूरी मीडिया को लेकर वहां पहुंचे, लेकिन भाजपा की पुलिस ने मीडिया को भीतर दाखिल नहीं होने दिया। भाजपा अच्छी तरह जानती थी कि मीडिया के अंदर कदम रखते ही सारे झूठ की पोल खुल जाएगी।
आतिशी ने कहा कि जो हिम्मत भाजपा और उसके बड़े नेता नहीं जुटा सके, वह हिम्मत दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और भाजपा विधायक अजय महावर ने दिखाई है। आगामी 14 तारीख को दोपहर में दिल्ली विधानसभा की लोक लेखा समिति 6 फ्लैग स्टाफ रोड का निरीक्षण करने जा
04:55 pm 12/09/2026