होरमज़ से भारत के ईंधन जहाजों को सैफ पैसेज मिलना भारत एवं प्रधानमंत्री की विश्व कीर्ति का परिणाम
दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होरमज़ से भारत के ईंधन जहाजों को सैफ पैसेज मिलना भारत एवं प्रधान मंत्री मोदी की विश्व कीर्ती का परिणाम बताते हुए भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा कहा कि ईरान द्वारा भारतीय ईंधन जहाजों को सुरक्षित पैसेज देना जहां प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विश्व स्टेटसमैन होने को प्रमाणित करता है वहीं देश के अंदर ओछी राजनीति करके देश विदेश में भारत की छवि धूमिल करने वाले राहुल गांधी एवं अरविंद केजरीवाल सरीखे नेताओं के मुंह पर करारा तमाचा है ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है की आज ईरान एवं अमरीका के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत सरकार के फोन काल निवेदन पर ईरान द्वारा भारतीय ईंधन जहाजों को सुरक्षित पैसेज देना जहां प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विश्व स्टेटसमैन होने को प्रमाणित करता है वहीं देश के अंदर ओछी राजनीति करके देश विदेश में भारत की छवि धूमिल करने वाले राहुल गांधी एवं अरविंद केजरीवाल सरीखे नेताओं के मुंह पर करारा तमाचा है। आज विश्व ईंधन विशेषकर कुकिंग गैस संकट से गुजर रहा पर ईरान द्वारा भारत को सेफ पैसेज देना दर्शाता है की भारत कितने सबल नेतृत्व के सुरक्षित हाथों में है, बस हमारे देश के कुछ विपक्षी दलों के नेता ही देश की छवि से खेलना छोड़ दें तो बेहतर होगा।
07:35 pm 12/03/2026