गौरव वर्मा ने सात गानों वाले एल्बम की खास वजह

प्रेम कीटाणु के गौरव वर्मा ने बताया कि फिल्म में सात गानों का एल्बम रखना एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है। गौरव वर्मा अपनी आने वाली बडी-कॉमेडी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म उनके अपने प्रोडक्शन बैनर अवनीका फिल्म्स के तहत पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी छोटे शहर से बड़े शहर में पढ़ाई और अपनी आज़ाद जिंदगी की तलाश में आने वाले कुछ लड़कों की है। यह उन लड़कों की कहानी है जो पढ़ाई के लिए छोटे शहर से बड़े शहर आते हैं और अपनी जिंदगी में कुछ तलाशने की कोशिश करते हैं। हममें से ज्यादातर लोगों ने कभी न कभी ऐसी जिंदगी जी है और संघर्ष किया है, इसलिए यह कहानी आपको अपनी और पुरानी यादों जैसी लगेगी। दूसरी बात यह है कि आज के समय में भी लोगों की जिंदगी में संघर्ष जारी है।”
कई सालों तक स्टूडियो सिस्टम में काम करने के बाद अब अपने प्रोडक्शन बैनर के साथ काम करने को लेकर गौरव कहते हैं कि निर्माता की जिम्मेदारी में ज्यादा बदलाव नहीं आता। वह कहते हैं, “फर्क सिर्फ इतना है कि अब अपना बैनर है। चाहे आप किसी के साथ मिलकर फिल्म बना रहे हों या स्वतंत्र रूप से, जिम्मेदारी और जवाबदेही लगभग वही रहती है। जब आप स्वतंत्र निर्माता होते हैं, तो आपको खुद सोचना पड़ता है कि फिल्म को कैसे बनाया जाए और उसे दर्शकों के सामने किस तरह पेश किया जाए। फिल्म को कोई ब्रांड नहीं बनाएगा, बल्कि फिल्म खुद अपना ब्रांड बनाएगी।”
फिल्म का संगीत इसकी कहानी और दुनिया को और बड़ा बनाता है। आजकल जहां फिल्मों में अक्सर एक-दो गाने या पुराने गानों के नए वर्जन देखने को मिलते हैं, वहीं ‘प्रेम कीटाणु’ में सात गानों का पूरा एल्बम रखा गया है। उनका कहना है कि जब वह बड़े हो रहे थे, तब संगीत उनकी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा हुआ करता था। वह संगीत के जरिए जिंदगी के बारे में सपने देखते थे और चीजों की कल्पना करते थे। इसलिए उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ-साथ इसके संगीत पर भी काम करना शुरू कर दिया था। किसी भी फिल्म से हमारा पहला जुड़ाव अक्सर उसके संगीत से होता था। हमारी भावनाएं संगीत से जुड़ती थीं, फिल्म और कलाकारों के प्रति लगाव भी संगीत से बनता था। अगर वह 90 के दशक की बात करें , जब वह बड़ा हो रहे थे , तो कई बार ऐसी फिल्में भी होती थीं जो ज्यादा सफल नहीं होती थीं, लेकिन वह उनके कलाकारों को जानते थे क्योंकि उस फिल्म का गाना वह हर दिन सुनते थे ।
11:24 am 29/09/2026