
दिल्ली: एमसीडी के सदन में भी वार्ड 140 से महिला पार्षद ज्योति गौतम के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मुद्दा गरमाया । आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों सदन की बैठक में स्थानीय विधायक द्वारा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल एवं मारपीट का मुद्दा उठाया । गुस्साये निगम पार्षद दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह की चेयर को घेरकर कार्यवाही के लिए नारे लगाते दिखाई दिए । मेयर राजा इकबाल सिंह चर्चा से बचते हुए सदन स्थगित कर वहां से चले गए। उक्त महिला पार्षद का कहना है की वह 11 रात्रि एक बजे इंद्रपुरी वार्ड में चल रहे मरम्मत कार्य का मुआयना करने अपनी टीम के साथ गई थी जिसमे पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल थे । वहाँ पर स्थानीय विधायक पहले से ही मौजूद था उसके इशारे पर कुछ लोगो ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया । जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और मारपीट की । जिसमें एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ । महिला पार्षद को भी पैरों में गम चोट आई । पार्षद दलित समाज से आती हैं ।
एमसीडी किके नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने महिला और दलित सम्मान के मुद्दे पर भाजपा की खामोशी को शर्मनाक बताते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की माँग की है ।