
दिल्ली: सीडब्ल्यूसी की बैठक में लोकसभा में बोले नेता विपक्ष राहुल गांधी कहा कि वोट चोरी जैसे खुलासे कांग्रेस पार्टी के कारण ही हो रहे हैं। पिछले दो साल से वोट चोरी का मुद्दा उठाया जा रहा है । कर्नाटक के महादेवपुरा का चुनाव, हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव को लेकर उन्होंने सारी जानकारी जनता के सामने रखी। उनका कहना है कि देश में जो चुनाव हो रहे हैं, वो निष्पक्ष नहीं हैं, ये नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार के बीच मैच फिक्सिंग वाले चुनाव हैं ।सरकार द्वारा जो कानून पारित किए गए और अधिनियम बनाए गए हैं, वो सभी गैरकानूनी हैं।
उनका कहना है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें एवं एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए । साथ ही वोटर लिस्ट से हटाए गए 13 करोड़ 30 लाख नामों को फिर से जोड़ा जाए । क्यूंकि ज्ञानेश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर वोट चोरी की है, प्रधानमंत्री मोदी भी इस्तीफा दें । उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति सिर्फ विरोध की नहीं, बल्कि प्रतिरोध की भी है। संसद के भीतर वे विरोध करते हैं, सड़कों पर प्रतिरोध करते हैं और हम आगे भी ये करते रहेंगे।