.jpeg)
दिल्ली: बाहरी दिल्ली में रनहोला और नंगली विहार बापरौला क्षेत्र में खुले सीवर में मोहन गार्डन निवासी 4 साल के छोटे बच्चे की गिरने से दर्दनाक मौत के लिए भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार है, क्योंकि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। मोहन गार्डन निवासी महिला जब अपने बच्चे के साथ नाले की ओर जा रही थी, बच्चा खुले सीवर में गिर गया। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की टीम को बच्चे का शव ढूंढने में 24 घंटे का समय लग गया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि बीजेपी की दिल्ली सरकार की लापरवाही की वजह से पिछले 2 वर्षों में दिल्ली में नालों, गड्ढों और सीवर में गिरने से 89 मौत हुई है जो ना सिर्फ डरावना है बल्कि भयावह है ।
बाहरी दिल्ली में रनहोला और नंगली विहार बापरौला क्षेत्र में खुले सीवर में मोहन गार्डन निवासी 4 साल के छोटे बच्चे की गिरने से दर्दनाक मौत के लिए भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार है, क्योंकि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। मोहन गार्डन निवासी महिला जब अपने बच्चे के साथ नाले की ओर जा रही थी, बच्चा खुले सीवर में गिर गया। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की टीम को बच्चे का शव ढूंढने में 24 घंटे का समय लग गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की दिल्ली सरकार की लापरवाही की वजह से पिछले 2 वर्षों में दिल्ली में नालों, गड्ढों और सीवर में गिरने से 89 मौत हुई है जो ना सिर्फ डरावना है बल्कि भयावह है । फरवरी 2026 में जब दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने फरवरी 2026 में खुले नालों, मैनहोल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी और एमसीडी को सख्त सुरक्षा, बैरिकेडिंग और कवर करने के संबध में नियमित निरीक्षण करने आदेश दिए थे, उसके बावजूद सीवर में गिरने से बच्चे की मौत होना दिल्ली सरकार कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। दिल्ली कांग्रेस मांग करती है कि मामले की जांच हो और जिम्मेदार एजेंसियों, अधिकारियों या ठेकेदारों के खिलाफ न्यायिक कार्यवाही होनी चाहिए।
उन्होंने जानकारी दी कि नालों और सीवर में गिरकर 89 लोगों में हाल ही में नांगली विहार में 4 वर्षीय इमरान, खजूरी खास में 3 वर्षीय बच्चा, जसोला में 15 वर्षीय युवा और खेड़ा खुर्द में 3 वर्षीय निकुंज जैसी अनेकों मौत खुले नालों या सीवर में गिरने से हुई है। जसोला नाले में गिरने से 15-20 लोगों की मौत हुई और नांगलोई, जगतपुर और खेड़ा खुर्द के नालों में आए दिन लोगों के गिरने घटनाओं के बाद भी भाजपा सरकार सोई हुई है। टूटी सड़के, खुले नाले, खुले सीवर, खुले गड्डें सहित जहरीली हवा और पीने का जहरीला पानी आज दिल्ली वालों के लिए खतरनाक बन गया है। रेखा गुप्ता सरकार किसी भी परियोजना की घोषणा करते समय भविष्य या अगले 20 वर्ष की बात करती है लेकिन वर्तमान में दिल्ली की जनता की परेशानियों का हल निकालने के लिए कोई क्रियान्वित कार्यवाही करती नही दिखाई दे रही है, जिसके कारण आज दिल्ली का प्रदूषण 1500-2000 जैसे अत्यंत खतरनाक आंकड़े तक पहुॅच गया है। मुख्यंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की दिल्ली सरकार चैतरफा विफल साबित हो चुकी है।