
दिल्ली: बेहतर दिल्ली अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने जानकारी देते हुए कहा कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने पूरे देश भर के शहरी इलाकों के अर्बन एरियाज के अंदर जो लोगों को दिक्कतें को सुलझाने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम बेहतर दिल्ली, संवाद-संघर्ष-समाधान अभियान की शुरुआत करके शहरीकृत क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को दूर करने की आवाज को उठाकर लोगों को राहत देने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 40 प्रतिशत जनसंख्या शहरों रहती है जिनकी पानी की कमी, प्रदूषण, परिवहन, गंदगी सहित क्षेत्रीय समस्याओं को उठाने का काम की शुरुआत दिल्ली युवा कांग्रेस 1 मई से दिल्ली में बेहतर दिल्ली अभियान के तहत शुरु करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान में मुख्यतः दिल्ली में भाजपा की सरकार से 8 मांगों को लेकर मैदान में उतरेंगे जबकि लोगों की समस्याओं और परेशानियों की अगर गिनती करें तो दिल्ली की समस्याएं एक शतक से भी अधिक है। युवा कांग्रेस ने देश के शहरी इलाकों की समस्याओं को सुलझाने की पहल एक सराहनीय कदम है, जिसके तहत ये लोगों के बीच गली-गली मौहल्ले जाकर समस्याओं पर चर्चा करेंगे और उनके समाधान के लिए जरुरी कदम उठाये जायेंगे ।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने बेहतर दिल्ली अभियान में मुख्यतः 8 मांग रखी कि दिल्ली से जल भराव की समस्या ख़त्म हो, दिल्ली की जनता को 24 घंटे साफ पानी मिले, दिल्ली के स्कूलों में सीसीटीवी के साथ बेहतर सुरक्षा मिले, दिल्ली से प्रदूषण को ख़त्म करने के कड़े उपाय किये जाएं, दिल्ली की सारी इंडस्ट्रीज को शहर से बाहर ले जाया जाए, दिल्ली नगर निगम के पिछले 20 साल के कार्यकाल का हिसाब-किताब सार्वजनिक हो और दिल्ली की जनता के लिए काम हो, विज्ञापन पर पैसे खर्चना बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर दिल्ली अभियान के बाद अगर भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिए इन मुद्दों पर काम नहीं किया तो भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जानकारी दी कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को 2022 तक ख़त्म हो करने के लिए कहा था लेकिन पहले आम आदमी पार्टी और अब भाजपा के शासन में सरकार इन्हें हटाने के लिए तारीख बढ़ाती रही है। सरकारों ने इस जटिल समस्या का हल निकालने के बजाए कूड़े को खुले में, खाली कॉलोनियों में डालना शुरू कर दिया। अब नरेला से बवाना के बीच और किराड़ी में कई नए कूड़े के पहाड़ दिख जाऐंग। उन्होंने कहा कि सरकार कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने की जगह कूड़े को शिफ्ट करने का काम कर रही है। दिल्ली में आज लगभग 4200 टन कूड़े की प्रोसेसिंग की कमी है। अगर 4200 टन कूड़ा प्रोसेस नही होगा तो निश्चित ही उसे खुले में डाला जाएगा। भाजपा सरकार कूड़े की प्रोसेस क्षमता बढ़ाने की जगह कूड़े को ट्रांसफर करके समस्या को बढ़ा रही इसी तरह दिल्ली को आज 1500 एमजीडी पानी चाहिए जबकि सरकार सिर्फ 861 एमजीडी पानी ही उपलब्ध कर पा रही है, जबकि उपलब्ध पानी में लगभग 57 प्रतिशत पानी लीकेज व अन्य कारणों से बर्बाद हो जाता है। सरकार सिर्फ 43 प्रतिशत लोगों तक पहुंचने का काम करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार की जो कमियां हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की जरुरत से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के तौर पर उठाकर समस्याओं को हर स्तर पर खत्म करने के लिए काम करेंगे।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकरा, युवा कांग्रेस प्रभारी खुशबु शर्मा एवं पार्टी के प्रवक्ता अभय दूबे भी मंच पर दिखाई दिए ।