
न्याय की मांग को लेकर घटना स्थल पर धरने पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही नही होती और घायल और मृतक छात्रों को न्याय नही मिलता सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने मांग की है कि सत्या निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने की जिम्मेदारी लेते हुए निगम आयुक्त इस्तीफा दें। धरने पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश उपाध्यक्ष तस्वीर सौलंकी, निगम में सदन के पूर्व नेता श्री जितेन्द्र कुमार कोचर, जिला अध्यक्ष महिन्द्र मंगला, महासचिव शांति स्वरुप, पूर्व पार्षद हिरन टोकस, अनिल मलिक, गरवित सिंघवी, जसवंत सिंह, भोपाल टोकस, राजेन्द्र सिंह और गजेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रही है, जो कोई नई बात नही है। हर घटना के बाद भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य निभाने की जगह आरोप लगा रही है जबकि भ्रष्टाचार मिटाने और सुव्यवस्थित प्रशासन देने का दावा भाजपा ने किया था। उन्होंने कहा कि सत्या निकेतन क्षेत्र में पार्षद, विधायक, सांसद, मेयर, स्थायी समिति के अध्यक्ष और जोन अध्यक्ष सब भाजपा के ही है और इनके निर्देश और आदेश पर अधिकारी काम करते है। क्या मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाजपा के सत्तासीन लोगों पर भी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में सारे इंजन भाजपा के है, हर दिन हो रहे हादसों के लिए जिम्मेदार भी भाजपा ही है।
यह अत्यंत चिंताजनक है कि भाजपा के डेढ वर्ष के शासन के दौरान दिल्ली में इमरातें ढहने के 6 बड़े हादसे हो चुके है, जिनमें 35 लोगों की जान जा चुकी है। अप्रैल, 2025 में मुस्तफाबाद में 4 मंजिला इमारत ढही, 11 की मौत हुई। मई, 2025 में पहाड़गंज निर्माणाधीन इमारत का बेसमेंट ढही, 3 की मौत। जुलाई 2025 में वेलकम क्षेत्र में 4 मंजिला इमारत गिरी। मई 2026 में सैदुलाजाब साकेत में 5 मंजिला इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत हुई। जुलाई, 2026 में रोहिणी में बिल्डिंग ढहने से 3 मजदूरों की मौत हुई और कल सत्या निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। यही नही जून 2025 में मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में इमारत में आग लगी, नवम्बर 2025 में संगम विहार में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 3 लोगों की मौत और जून 2026 में मालवीय नगर होटल में आग लगने में 22 लोगों मौत होने के बावजूद भाजपा की दिल्ली सरकार का हर हादसे को नजरअंदाज करके आगे बढ़ना रेखा गुप्ता की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानना है कि रेस्क्यू का काम इतना धीमे चल रहा है। 24 घंटों में दबे हुए सभी छात्रों को ढूंढ लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मौके पर लोगों ने बताया कि बिल्डिंग गिरने के घंटों तक एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीम नही पहुंची, यह सरकार की ढुलमुल कार्यशैली को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यदि एमसीडी अधिकारी ऐसी कार्यवाही के लिए सुरक्षा इंतजाम के बिना इस पर रोक लगाते तो यह हादसा रोका जा सकता था, परंतु भ्रष्टाचार में लिप्त निगम के अधिकारी और भाजपा नेताओं की लापरवाही के कारण फिर दिल्ली में बड़ी त्रासदी हुई और बेकसूर लोगों की जान गई।

दिल्ली: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों एवं निगम पार्षदों ने स्थानीय भाजपा विधायक अनिल शर्मा के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सत्य निकेतन इलाके में बड़ी संख्या में पीजी संचालित हो रहे हैं। उनकी मांग है कि रेखा गुप्ता सरकार सत्य निकेतन में कौन पीजी किसका है, उसकी लिस्ट जारी करे। इससे पता चल जाएगा कि कौन पीजी किसका है, पीजी माफिया कौन चला रहा है, जो महंगे पीजी में छात्रों का शोषण कर रहा है और एमसीडी उन अवैध पीजी के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाती? उन्होंने कहा कि पीजी में भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं का मोटा पैसा लगा हुआ है। जब बड़े-बड़े नेता पीजी चलाएंगे तो एमसीडी का इंजीनियर या पुलिस कांस्टेबल कार्रवाई कैसे कर सकता है?


दिल्ली: इस बार लव कुश रामलीला में नारद की भूमिका निभायेंगे बॉलीवुड के जानेमाने कलाकार जो कि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के एक्टिंग विभाग के विभागाध्यक्ष भी रह चुके हैं कंवरजीत पेंटल, रावण के किरदार के लिए राज प्रेमी को चुना गया है एवं प्रसिद्ध गायक शंकर साहनी बनेंगे । यदि देखा जाए तो राज प्रेमी का भी छोटे और बड़े पर्दे पर अच्छा खासा इतिहास रहा है उनकी विलेन के रूप में अपनी अलग छाप है । लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने इन सभी कलाकारों को मीडिया के सामने रूबरू कर जानकारी देते हुए बताया कि लीला मंचन के लिए 140 फुट लंबे, 60 फुट चौड़ा, 45 फुट उंचा भव्य मीनाक्षी टेम्पल का चार मंजिला मंच तैयार किया जा रहा है। कोलकता, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, राजस्थान, मथुरा और वृंदावन के कारीगरों ने महीनों की मेहनत से मदुरै का विश्व विख्यात मीनाक्षी टेम्पल का आकार दिया जा रहा है।
मंदिर की नक्काशी, गुंबद ओर स्तंभ भारतीय शिल्पकला की झलक दिखेगी इसमें विशेष रंगों का प्रयोग किया जायेगा, विशेष मल्टीकलर एक लाख एलईडी लाईटस से सजेगा, जैसे ही लाईट बदलती है, मंदिर का प्रत्येक हिस्सा दिव्यता और आभा से जगमगा उठेगा, कहीं नीली रोशनी कहीं सुनहरी रोशनी, लाल और हरे रंग की रोशनी मंदिर की आभा को और भी मोहक बनायेगी । इस भव्य सेट पर 31 फीट का कैलाश पर्वत और घने जंगल का सेट बनाया जायेगा। इसी सेट पर केवट जी का श्रीराम, लक्ष्मण, सीता का नाव से नदी पार कराने के सीन में पूरा मंच विज्यूल इफेक्टस के जरिए पानी-पानी जैसा दिखेगा जिस पर नाव चलते हुए दिखाई देंगी। जंगल के दृश्यों में राम भक्तों को महसूस होगा कि वह खुद पक्षी, पशु, प्रकृति के बीच बैठे हुए है। चिड़िया चहकेंगी, शेर दहाड़ रहें होगें, मोर नाच रहे होंगे। दूसरी मंजिल पर 3डी, मैपिंग इफैक्ट्स 135 बाई 14 की विशाल एल.ई.डी. युक्त और डिजिटल डाल्बी सांउड के साथ विशाल स्टेज पर प्रतिदिन श्री राम लीला का मंचन होगा।
रामभक्तों के बीच आकाश में नजर जाएंगे भूत-भूतनी, पिशाच भी युद्ध के दृश्यों के दौरान 70 फीट की हाईट पर भूत-प्रेत, पिशाच-राक्षस डरावनी आवाजों के साथ दिखाई देंगे। इन दृश्यों को और असरदार तरीके से पेश करने के लिए स्टीरियों फोनिक 8-ट्रैक सांउड डिजिटल डालबी साउंड का प्रयोग किया जायेगा । अर्जुन कुमार ने यह भी कहा कि सनातन हिंदू धर्म के विरुद्ध लगातार बयानबाजी कर रही एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को नसीहत देते हुए कहा अगर आपने सनातन संस्कृति को जानना है तो रामलीला का अवलोकन करे प्रभु श्री राम सीता लक्ष्मण और रामायण से भारतीय मूल्यों को जाने उसके बाद ही सनातन के बारे में अपनी जुबान खोले , मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने दोहराया कि रामलीला महासंघ रणवीर कपूर की फिल्म रामायण का विरोध करने के अपने निर्णय पर अटल है उन्होंने कहा हम फिल्म के मेकर्स को लिखे अपने पत्र के जवाब और फिल्म की रिलीज से पहले रामलीला आयोजकों की फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के अपने फैसले पर कायम है अगर फिल्म में मेकर्स रामायण से कुछ भी तोड़मरोड़ की तो हम इसका जोरदार विरोध करेंगे ।

दिल्ली: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धार्मिक फिल्मों का डंका बज रहा है । सिर्फ 02 करोड़ से भी कम के बजट में बनी हनुमान अंश अपनी लागत से रिकॉर्ड 40 गुना ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अब इस वीक रिलीज हुई महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म का भी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है इस फिल्म का बजट भी बेहद कम है लेकिन इसके बावजूद फिल्म का एनीमेशन स्तर हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देता है , शुरू से अंत तक फिल्म आपको और आपके साथ सोनू मीनू को बांध कर रखती है।बता दे, ये फिल्म भी रिलीज से पहले कानूनी विवादों में भी घिर गई। पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने भगवान जगन्नाथ के एनिमेटेड चित्रण पर आपत्ति जताई इसी के साथ पुरी के शंकराचार्य ने भी फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। अब यह बात अलग है कि सुप्रीम कोर्ट ने रचनात्मक अभिव्यक्ति के आधार पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया इस के चलते फिल्म की रिलीज़ करीब 2 महीने अटक गई।

दिल्ली: मात्र 2-3 घंटे की बारिश ने चरमरा दी दिल्ली की व्यवस्था दिल्ली हुई जलमग्न । एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने दिल्ली के एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री में जलभराव की एक वीडियो का हवाला देते हुए दिल्ली सरकार एवं एमसीडी पर ट्विट के माध्यम से साधा निशाना कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री, संबंधित विभाग के मंत्री एवं एमसीडी के मेयर के कैमरे के आगे किए गए वादों की आज पोल खुल गई । दिल्ली के प्रशासनिक ढांचों द्वारा किये गए बड़े-बड़े दावे बारिश के पानी में बह गए। दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने के दावे करने वाले यह प्रशासनिक ढांचे राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण एयरपोर्ट तक को जलभराव से नहीं बचा पाये ।
जानता से किए गए वायदों की हकीकत कुछ और ही है ।
दिल्ली: राजधानी में हुई बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव और उसके कारण लगे भारी ट्रैफिक जाम को लेकर भाजपा की दिल्ली सरकार पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बोला कड़ा हमला कहा कि दिल्ली में महज दो-तीन घंटे की बारिश ने सरकार के तमाम दावों की पोल खोल दी है। राजधानी के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हैं और आज त्योहार की छुट्टी होने के बावजूद जलभराव के कारण सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। आम लोग घंटों जाम में फंसे हैं और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई, जल निकासी और ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बारिश की कुछ घंटों की बौछार उन सभी दावों की वास्तविकता जनता के सामने ला देती है। अगर त्योहार की छुट्टी के दिन यह हाल है, तो सामान्य कार्यदिवस में दिल्ली की क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मानसून खत्म होने के कगार पर है, लेकिन दिल्ली सरकार की नींद अभी तक नहीं खुली है। दो-तीन घंटे की बारिश में राजधानी जलमग्न हो जाती है और त्योहार की छुट्टी के दिन भी लोग जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम से परेशान होते हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा सरकार ने मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों की पहचान और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था क्यों नहीं की? नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई पर खर्च किए गए पैसे का असर जमीन पर क्यों दिखाई नहीं देता?

दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने माँग की है कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दें । यह माँग पंजाब के फिल्लौर में दर्ज एक एफआईआर के बिना पर की गई है । सरना का कहना है कि एफआईआर में नई दिल्ली में एक इंडस्ट्रियल प्लॉट से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है जिसमें उनकी कमेटी के दो सदस्यों के नाम शामिल हैं । फिल्लौर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर का नंबर 0253 है । दर्ज एफआईआर में दिल्ली के एक इंडस्ट्रियल प्लॉट में धोखाधड़ी के मामले में डीएसजीएमसी के दो सदस्य भूपिंदर सिंह गिन्नी एवं मंजीत सिंह औलख समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं ।
सरना का कहना है कि फिल्लौर में दर्ज इस एफआईआर ने मौजूदा डीएसजीएमसी की लीडरशिप की विश्वसनीयता पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं । अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए मौजूदा प्रबंधन के अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए । हालांकि सरना द्वारा मीडिया से रूबरू होकर दिए गए एफ़आईआर से संबंधित जानकारी में मौजूदा प्रबंधन के अध्यक्ष का जिकर नहीं है ।
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में उन्नत ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स सेंटर तथा PET-CT और SPECT-CT सुविधाओं का उद्घाटन किया । उन्नत ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स सेंटर में वीडियो यूरोडायनामिक्स (VUDS) को नियर इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी (NIRS) आधारित ब्रेन मैपिंग के साथ एकीकृत किया गया है; भारत में इस तरह के दृष्टिकोण का पहली बार प्रयोग किया जा रहा है। नई डायग्नोस्टिक सुविधाओं से हर वर्ष लगभग 5,600 मरीजों को किफायती दरों पर लाभ मिलेगा।

दिल्ली: वर्से इनोवेशन ने फिल्म एक्सपो 2026 में अपने पहले वैश्विक एआई कंटेंट प्लेटफॉर्म ‘स्पार्कस्टेशन’ का अनावरण किया। डेलीहंट और जोश की पैरेंट कंपनी वर्से इनोवेशन का यह नया प्लेटफॉर्म कंटेंट प्रोडक्शन के पूरे प्रोसेस को एक ही जगह पर पूरा करने की क्षमता रखता है।कंपनी के अनुसार, स्पार्कस्टेशन को एक नेक्स्ट-जेनरेशन एआई कंटेंट ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में विकसित किया गया है, जो आइडिया से लेकर फाइनल डिलीवरी तक के पूरे कंटेंट निर्माण को आसान और तेज बनाता है। यह प्लेटफॉर्म स्क्रिप्टिंग, स्टोरीबोर्डिंग, कास्टिंग, लोकेशन डिजाइन, एसेट जनरेशन, मल्टी-एंगल शूट, म्यूजिक और डायलॉग प्रोडक्शन, एडिटिंग, कैप्शनिंग और डिस्ट्रीब्यूशन जैसे सभी कार्य एक ही प्लेटफॉर्म पर करने की सुविधा देता है।


दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सम्बंध में कांग्रेस पार्टी एवं अन्यों के द्वारा सोशल मीडिया पर चलाई जा रही एक झूठी एवं भ्रमात्मक पोस्ट को लेकर भाजपा का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह से मिला और उन्हे एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा।सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल एवं अधिवक्ता संकेत गुप्ता भी मध्य दिल्ली पुलिस उपायुक्त से मिले और उनसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के द्वारा एक दक्षिण भारतीय टूर के दौरान पावन श्रवण माह में मांसाहारी भोजन करने सम्बंधी सोशल मीडिया पर जानबूझकर भ्रमात्मक प्रचार करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 299, 302, 353, 356 एवं 61 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके जांच एवं कार्यवाई की मांग की है।

दिल्ली:भारतीय फिल्म उद्योग को एक वैश्विक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राजधानी दिल्ली में 26 अगस्त से 30 अगस्त तक “फिल्म एक्सपो इंडिया” के उद्घाटन संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह एक्सपो देश का अब तक का सबसे बड़ा फिल्म इंडस्ट्री एग्ज़ीबिशन बनने जा रहा है, जिसमें भारत समेत कई देशों के फिल्म निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, सरकारी प्रतिनिधियों और कलाकारों की भागीदारी देखने को मिलेगी। इस भव्य आयोजन का संचालन अभिनेता बिंदु दारा सिंह की कंपनी द्वारा आईटीपीओ के सहयोग से किया जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली टूरिज्म, महाराष्ट्र टूरिज्म, साहित्य अकादमी और प्रसार भारती जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी इस पहल से जुड़े हुए हैं।

बिहार के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाने वाले सराहनीय कार्य के लिए एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया।नारायण हेल्थ के संस्थापक अध्यक्ष, पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित आदरणीय डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी तथा वरिष्ठ चिकित्सक को बिहारवासियों की ओर से यह सम्मान बेंगलुरु में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि बिहार के 33 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों का सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट कर उन्हें इस गंभीर बीमारी से मुक्ति दिलाई गई है। यह उपलब्धि चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

दिल्ली: मध्य प्रदेश के बालाघाट में कुपोषण, मलेरिया व खसरे से 22 आदिवासी बच्चों तथा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बदहाल आदिवासी छात्रावास में सांप काटने से तीन छात्राओं की मौत को लेकर काग्रेस पार्टी आदिवासी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने भाजपा सरकारों पर आदिवासियों के प्रति घोर उपेक्षा एवं संवेदनहीनता का आरोप लगाया है साथ ही इन दोनों घटनाओं की तत्काल निष्पक्ष जांच के लिए विशेष समिति गठित करने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सभी आदिवासी छात्रावासों का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने आदिवासी बच्चों के लिए पोषण व्यवस्था में प्रोटीनयुक्त आहार शामिल करने की भी मांग की।


दिल्ली : मदनगीर में कूड़े के ढेर का हवाला देते हुए एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने ट्विटर के माध्यम से भाजपा शासित एमसीडी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली कूड़े के ढेर में बदल गई है जिस सफ़ाई अभियान का ढिंढोरा भाजपा की चार इंजन सरकार द्वारा पीटा जा रहा है उसकी सच्चाई दिल्ली की सड़कों में साफ़ दिखाई दे रही है
भाजपा की चार इंजन सरकार ने दिल्ली को कूड़े के ढेर में बदल दिया है। जिस सफाई अभियान का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, उसकी सच्चाई दिल्ली की सड़कों पर साफ दिखाई दे रही है। इसमें दो राय नहीं कि दिल्ली के गली कूचे और नुक्कड़ किनारों पर कचरे का ढेर दिखाई देता है । एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दिल्ली को कूड़े के ढेर के साथ भाजपा से आजादी चाहिए ।

दिल्ली: उत्तर बाहरी जिला पुलिस ने दबिश कर भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे जुवे के एक ऐसे अड्डे को किया नस्तेनाबूत जिसके तार सट्टे से जुड़े हुए थे । कुल मिलाकर बीस की गिरफ्तारी हुई एवं उनके पास से सवा छे लाख की नकदी एवं बड़ी संख्या में जुवे से संबंधित सामग्री, हस्त लिखित पर्चियाँ (चिट) बरामद हुई । आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खेलवाल अड्डे से चिट बनाकर यूपीआई/डाटा एंट्री टीम को भेजता था । वहाँ पर सॉफ्टवेर के माध्यम से खेला होता था ।
पुलिस ने जुवे एवं सट्टे से जुड़े सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्तों में खेलवाल के अतिरिक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद कुमार, विपिन कुमार जैन, राहुल, लक्ष्मण जैन एवं नाहट साहु के नाम शामिल हैं । सॉफ्टवेर राहुल ने तैयार किया था और ये लोग लक्ष्मण जैन के लिए काम करते थे । पुलिस ने लैपटॉप्स, मोबाइल फोन्स एवं अन्य संबंधित सामग्री को भी बरामद किया है । भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है । फिलहाल अभियुक्त हिरासत में हैं एवं पड़ताल जारी है । पुलिस वास्तविक सट्टा किंग की तलाश में कड़ियाँ जोड़ने में लगी है ।
इसी जिले में एटीएस, एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड, स्पेशल सेल एवं नरेला एनआईए के संयुक्त प्रयासों से छेड़े गए मादक पदार्थों के खिलाफ 15 दिन के अभियान के दौरान पुलिस ने शेख फरीद के पास से 102 ग्राम हीरोइन एवं नशे के कारोबार में लिप्त नाबालिगों से पन्नियां बरामद की । इन लोगों से पुलिस ने पड़ताल कर एक ऐसे ठिकाने पर दबिश की जहाँ पर बरेली से तस्करी कर लाए गए गाँजे को केमिकली प्रोसेस्ड कर हाइड्रोफोबिक गाँजा बनाया जाता था और उसे पेडलर्स को बेचने के लिए पन्नियों में सप्लाई किया जाता था ।
कुल मिलाकर 19 किलोग्राम गाँजा बरामद हुआ जिसकी क़ीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1.75 करोड़ रुपये है ।
दिल्ली : कुछ चीज़ें हमेशा खास बनी रहती हैं। विक्टोरियाज़ सीक्रेट का 'वेरी सेक्सी' कलेक्शन भी उन्हीं में से एक है। अब, यह मशहूर कलेक्शन भारत में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है। इसमें खास डिज़ाइन, बेहतरीन डिटेलिंग और वह खास आत्मविश्वास शामिल है जिसने पीढ़ियों से 'वेरी सेक्सी' की पहचान बनाई है। यह नया कलेक्शन 'वेरी सेक्सी' वॉर्डरोब में एक मॉडर्न अंदाज़ लेकर आया है। इसमें मशहूर पुश-अप ब्रा, शाइन स्ट्रैप पुश-अप ब्रा और खास कॉर्सेट जैसे स्टाइल शामिल हैं। शरीर को सही शेप देने, सपोर्ट करने और आकर्षक लुक देने के लिए डिज़ाइन किया गया यह कलेक्शन रोज़मर्रा के आत्मविश्वास और हाई-ग्लैमरस ड्रेसिंग के बीच आसानी से तालमेल बिठाता है।

दिल्ली: इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में चर्चा के तीन केंद्र बिंदु पेपर लीक, राम मंदिर में चंदा चोरी एवं अरुणांचल प्रदेश थे ।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाडरा सहित वर्किंग कमेटी के सदस्य, आमंत्रित सदस्य एवं कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया । पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल के अनुसार बैठक में आने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति विचार विमर्श हुआ उपस्थित सदस्यों का मानना है कि आगामी चुनावों में पार्टी इन मसलों को लेकर पूरी ताकत एवं मजबूती के साथ जानता के बीच जाएगी ।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संस्थान) के सी वेणुगोपाल के अनुसार पार्टी की रणनीति कुछ इस प्रकार है :
1देश के करीब 800 शहरों में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम होगा और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी कई शहरों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे
2कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने चारों मुख्यमंत्रियों से कहा है कि उनके राज्यों में शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में क्या सुधार होने चाहिए, इस बारे में मुख्यमंत्री एक महीने में रिपोर्ट दें
3 राम मंदिर में 'चढ़ावा चोरी' के मामले में कांग्रेस पार्टी देश के सभी राज्यों में प्रदर्शन करेगी
4 चीन और अमेरिका के मुद्दे पर उपस्थित सदस्यों ने गहरी चिंता व्यक्त की है, क्योंकि PM मोदी द्वारा चीन को क्लीनचिट देने की वजह से लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में गंभीर मसला सामने आया है
5 हल्द्वानी में भाजपा के लोगों ने जिस तरह खरगे जी के भाषण मंच का शुद्धिकरण किया, वह पाप है और संविधान के खिलाफ है। इसके लिए नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए
6 परिसीमन को लेकर कांग्रेस पार्टी की राय है कि मौजूदा लोकसभा की संख्या 543 है और हम अगले 25 साल तक संख्या इतनी ही रखने के पक्ष में हैं। साथ ही, हम इसी संख्या पर महिला आरक्षण लागू करने की मांग रखते हैं
बैठक में 'संगठन सृजन अभियान' से जुड़ी एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई।
.jpeg)
दिल्ली: कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री पर हमलावर हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछा है कि विधायक कुलदीप कुमार कहां हैं? मंगलवार सुबह 4 बजे पुलिस कुलदीप कुमार को उनके घर से उठा ले गई, घर पर लगे सीसीटीवी तोड़ दिए और डीवीआर साथ ले गई। उन्होंने कहा कि अगर एक विधायक को बिना किसी जानकारी और बिना किसी कारण इस तरह पुलिस घर से उठा कर ले जा सकती है तो इस देश में आम आदमी बेचारा कहां जायेगा? ये देश ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेगा।
उधर, वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी कुलदीप कुमार के अपहरण कर गायब करने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी, देश की राजधानी में क्या करवा रहे हैं? कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार का ही अपहरण करवा लिया। सुबह से कुलदीप कुमार का परिवार और आम आदमी पार्टी के लोग परेशान हैं। उनका गुनाह सिर्फ इतना है कि उन्होंने ड्यूटी के वक्त मारे गए एक मजदूर और सफाई कर्मी के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता की मांग की थी। क्या यह मांग करना इतना बड़ा गुनाह है?
वहीं, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी कुलदीप कुमार को गायब करने पर सवाल उठाया है। उन्होंने एक्स पर कहा कहाँ है विधायक कुलदीप कुमार? मोदी जी की पुलिस आज सुबह 4:30 उन्हें उठा कर ले गई, और बताने को तैयार नहीं है कि वो कहां है। कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर फ़ोन नहीं उठा रहे। 2 बजे हम दिल्ली हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉरपस) लगा रहे हैं। मोदी जी, यह देश आपकी गुंडागर्दी से नहीं, संविधान से चलता है।
"आप" के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस से पूछा कि विधायक कुमार कहां हैं? मंगलवार सुबह 4 बजे के करीब दिल्ली पुलिस हमारे विधायक कुलदीप कुमार जी को उनके घर से उठाकर ले गई। साथ ही सीसीटीवी तोड़े गए और डीवीआर भी साथ ले जाया गया, लेकिन भाजपा की दिल्ली पुलिस अब तक यह बताने को तैयार नहीं है कि उन्हें कहाँ और किस मामले में ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि जब एक निर्वाचित विधायक के साथ इस तरह की कार्रवाई हो सकती है, तो आम आदमी अपनी सुरक्षा और अधिकारों के लिए किसके पास जाए? यह लोकतंत्र है, पुलिसिया गुंडागर्दी नहीं। ऐसी मनमानी और दमन को देश बर्दाश्त नहीं करेगा।