सुनियो एमनेस्टी प्रोपर्टी स्कीम को 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाने का अनुरोध
दिल्ली: नगर निगम द्वारा दिल्ली के आम नागरिकों जिन पर सम्पति कर का बड़ा बकाया एकत्र हो गया था उनके हित में इस वर्ष एक सम्पति कर निबटान योजना (प्रोपर्टी टैक्स सुनियो एमनेस्टी स्कीम 2025) लांच की जिसका लाभ उठा कर दिल्ली में हजारों आम नागरिकों ने अपने बकाया सम्पति कर का समाधान किया है। इससे दिल्ली नगर निगम की सम्पति कर के रूप में एकत्र राशि में भी बड़ा उछाल आया है।
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इस संदर्भ में दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह एवं आयुक्त श्री अश्वनी कुमार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है की इस प्रोपर्टी टैक्स हेतू लाई गई सुनियो एमनेस्टी स्कीम 2025 से जनता एवं दिल्ली नगर निगम दोनों को लाभ मिल रहा है पर अभी भी हजारों ऐसे सम्पति कर दाता हैं जो आर्थिक आभाव अथवा जानकारी आभाव में इसका लाभ नही उठा पायें हैं।
अतः जनहित एवं अपने निगम के आर्थिक हित में दिल्ली नगर निगम इस प्रापर्टी टैक्स की सुनियो एमनेस्टी स्कीम 2025 को 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाये।
07:12 pm 22/12/2025