.jpeg)
दिल्ली: पंजाब में जनाक्रोश है "आप" की सरकार के भ्रष्टाचार एवं चुनाव चंदा उगाही के साथ ही राज्य में बढ़ते नशे एवं व्यापारियों को धमकी कारोबार के प्रति और 2027 में पंजाब से भी "आप" की विदाई निश्चित है। तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली प्रदेश भारतीय जानता पार्टी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो किसी पार्टी से सांसद के पद तक पहुंचता है वो बहुत तप तपस्या करके पहुंचता है और सारे देश ने देखा की 2011 से 2024 तक श्री राघव चड्ढा ने एक चार्टर्ड आकउंटेंट होते हुए भी अपना प्रोफेशनल कैरियर छोड़कर आम आदमी पार्टी के निर्माण फैलाव में अरविंद केजरीवाल का साथ दिया पर पहले तत्कालीन दिल्ली सरकार के शराब घोटाले एवं फिर पंजाब सरकार में भ्रष्टाचार के चलते वह 2024 से पार्टी को चेता रहे थे पर अरविंद केजरीवाल ने उनकी हर बात को नजरअंदाज करा और उन्हे राज्यसभा में उपनेता पद से हटा कर अपमानित किया, जिसके बाद "आप" के 7 सांसदों ने पार्टी छोड़कर राष्ट्र हित में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।