
दिल्ली: गत 9 फरवरी को बवाना इलाके में हुई व्यापारी की हत्या के मामले में शामिल दो अभियुक्त आउटर नार्थ दिल्ली की एंटी नार्कोटिक स्क्वाड की टीम ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा । दोनों अभियुक्तों के नाम हैं मोहम्मद इरफान एवं ऐश्वर्य पांडे । मोहम्मद इरफान चांद बाग का रहने वाला है और उसके ऊपर 40 मामले दर्ज हैं एवं ऐश्वर्य पांडे गाजियाबाद का रहने वाला है एवं उसके खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं । पुलिस टीम द्वारा रोके जाने पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में अपराधियों के पैरों में गोली लगी । दिनों ही अभियुक्त अस्पताल में हैं । ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने अपराधियों को पकड़ने के लिए शाहबाद डेरी थानाक्षेत्र में जाल बिछाया।
दिन दहाड़े हुए व्यापारी के हत्याकांड में शामिल अबतक 5 अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है । इनके कब्जे से 2 पिस्तौल, 4 ज़िन्दा कारतूस व 1 चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई । मामले पर तहकीकात जारी है ।