
दिल्ली: एमसीडी में आज महापौर और उप-महापौर के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भाग नहीं लिया क्योंकि वो भाजपा की तरह खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करती । एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने किया खुलासा कहा कि 2022 में दिल्ली की जनता ने उन्हें स्पष्ट बहुमत दिया था, लेकिन भाजपा ने ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों के दबाव से सत्ता हासिल कर ली । दिल्ली में चार इंजन की सरकार के बावजूद जलभराव, प्रदूषण, डेंगू-मलेरिया, यमुना सफाई और महंगाई जैसे हर मुद्दे पर भाजपा पूरी तरह विफल रही है।