
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने सी.आर. पार्क स्थित माँ काली बाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करके बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भाजपा की विजय का आभार जताया। उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद बाँसुरी स्वराज, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सहप्रमुख संजय मयूख, विधायक शिखा रॉय, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर एवं नई दिल्ली जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, विक्रम मित्तल और सैकड़ों बंगाली कार्यकर्ता भी थे।
इस मौके पर मन्दिर कमेटी के सेक्रेटरी डॉक्टर राजीव नाग, अध्यक्ष श्री पी के दास, मुख्य सलाहकार डॉक्टर आनंद मुखर्जी, सदस्य अजंता भटाचार्य सौरभ चक्रवर्ती और सुजाता दास भी उपस्थित थे और उन्होने भाजपा के अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा और आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद एवं वरिष्ठ नेताओं ने मंदिर के गर्भ गृह में माँ काली का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूजन पश्चात चुनाव में गये पांचों राज्यों की जनता का अभिनंदन करते हुए बंगाल, असम एवं पांडिचेरी की जनता का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि मां काली एवं मां कामाख्या की पवित्र भूमि में जो विजय श्री मिली है इसके लिए आज मां काली के दर्शन करके माथा टेकने आए हैं। मां काली, माँ कामाख्या और दुर्गा हम सभी को आशीर्वाद दें ताकि बंगाल और असम सहित पूरे देश के विकास में हम अपने राष्ट्र नायक श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक के रूप में देश का विकास कर रहे हैं और विकास के साथ-साथ विरासत को भी संजोने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की विरासत और संस्कृति को अगर सांवरने का काम कोई करेगा तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ही हैं।