.jpeg)
दिल्ली: सरकार 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारां को मुफ्त सिलेंडर देने की बात कर रही है, जबकि दिल्ली में 17 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक परिवार है और लाखों परिवारों की वेरिफिकेशन होनी बाकी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होली दीवाली मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा करके दिल्ली वालों को गुमराह कर रही है। दिल्ली सरकार को पहले 500 रुपये में सब्सिडी वाला सिलेंडर देने का अपना वादा पूरा करें, क्योंकि मोदी सरकार जो सब्सिडी पहले मिलती थी उसे भी बंद कर दिया है।
होली दिवाली मुफ्त गैस सिलेंडर, लखपित बिटिया योजना और पिंक कार्ड की सुविधा देने की घोषणा करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके तालकटोरा स्टेडियम में सिर्फ प्रचार और चेहरा चमकाने की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने का वादा भुलाकर मुफ्त सिलेंडर की राशि देने के नाम पर महिलाओं के रसोई खर्च में राहत देने की बात कह रही है। अगर महिलाओं और बेटियों को सौगात देने की बात करनी है तो पहले 2500 रुपये देने के वादे को पूरा करे ताकि दिल्ली में महिलाएं आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 21 वर्ष की आयु की बिटिया को 1 लाख रुपये देगी। क्या एक लाख में उच्च शिक्षा मिल सकेगी जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय में बी.टेक, बीबीए की एक वर्ष की फीस 50 हजार से अधिक है और अन्य सामान्य कोर्स की तीन वर्षों की फीस और पाठ्यक्रम का खर्च कहीं अधिक है।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पहले महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने के अपने वादे को पूरा करें क्योंकि जब मॉ सशक्त होगी तभी तो बेटी समृद्ध बनेगी।
दिल्ली में जन्म लेने वाली उन बेटियों को लखपति बिटिया योजना का लाभ मिलेगा, जिस परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये होगी। जब दिल्ली सरकार ने अकुशल श्रमिकों का वेतन 18,456 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया है, जो वार्षिक 2,21,472 रुपये होता है, तो कैसे संभव है कि दिल्ली की किसी बेटी को लखपित बिटिया योजना के तहत लाभ मिल सकेगा। उन्होंने 229 करोड़ रुपये डेब्ट की घोषणा सिर्फ आंकड़ों का खेल है ।
महिलाओं की डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पिंक कार्ड जारी करने की घोषणा को लगभग 4 महीने हो चुकी हैं और पिंक कार्ड जारी करने की सरकार की विश्वसनीयता पर अभी भी प्रश्च चिन्ह लगा हुआ है क्योंकि सरकार पिंक कार्ड से पहले सामान्य यात्रियों के लिए एक स्मार्ट कार्ड की बात भी कर रही है जो ब्लू और ओरेंज कार्ड होंगे।