.jpeg)
दिल्ली: तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब अबचल नगर नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवा में एक श्रद्धालु सिख के रूप में नतमस्तक होने पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर किए गए हमले की दिल्ली के अकाली नेता सरदार परमजीत सिंह सरना ने कड़े शब्दों में निंदा की है कहा कि पवित्र गुरुधाम में नतमस्तक होने आए किसी भी श्रद्धालु पर हमला करना सिख परंपराओं और धार्मिक सिद्धांतों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल सुखबीर सिंह बादल पर नहीं, बल्कि सिख परंपराओं की पीठ में घोंपा गया खंजर है। धार्मिक स्थलों को राजनीतिक अथवा निजी विरोध का अखाड़ा बनाना किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।