
दिल्ली: राज्य में भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने गिनवाई उपलब्धियाँ । कहा कि दिल्ली की जनता ने संकल्प लिया था कि झाड़ू से दिल्ली का कचरा बाहर निकालना है और कमल के रंगों से विकास की रंगोली बनानी है और वो संकल्प 8 फरवरी 2025 को पूरा किया। विगत वर्ष 2025 में 27 वर्ष बाद दिल्ली में भाजपा की संवेदनशील सरकार आई जिसके जनता दरबार के द्वार आम नागरिकों के लिए हर वक्त खुले है।
विगत 3 दशक में दिल्ली की कांग्रेस एवं अरविंद केजरीवाल सरकार ने सीवर व्यवस्था को पूरी तरह ठप्प कर दिया, किराड़ी जैसी नई कॉलोनियों में तो सीवर लाइन डालने एवं सफाई के घोटाले किये, जिस कारण थोड़ी सी बारिश में दिल्ली जलमग्न हो जाती थी पर संवेदनशील भाजपा सरकार ने पहले ही वर्ष में इस स्थिती को काबू किया और हमने देखा की विगत मानसून में स्थिती बहुत सुधरी है। विगत 11 वर्ष की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को पूरी दिल्ली तरह ठप्प कर दिया था पर दिल्ली में आई भाजपा सरकार ने एक ही वर्ष में दिल्ली वालों के लिए लगभग 1000 नई इलैक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई हैं।
दिल्ली को केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक नाम का घोटाला दिया था जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने दिल्ली को 100 से अधिक आयुष्मान अरयोग्य मंदिर उपलब्ध करवाये हैं जो लोगों को टोटल प्राइमरी जांच एवं इलाज उपलब्ध करवा रहे हैं। सरकार ने कल ही दिल्ली के आम नागरिकों को 25 अटल कैंटीन उपलब्ध करवाई हैं, आज दिल्ली में 71 नई कैंटीन हो गई हैं जो शीघ्र ही 150 की संख्या पार करेंगी। इसी के साथ मातृत्व योजना राशि में वृद्धि कर दिल्ली सरकार ने प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का एक और संकल्प पूरा किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा की आज दिल्ली वालों के नकारे हुए और लगभग एक वर्ष से लापता पूर्व उप मुख्य मंत्री मनीष सिसोदिया को आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते देख दिल्ली वाले स्तब्ध हैं और उनसे जानना चाहते हैं की आज वह घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं पर एक वर्ष से वह कहां लापता थे। मनीष सिसोदिया जब दिल्ली में थे तब मंत्री कम उगाही इंस्पेक्टर ज्यादा थे और अब एक साल से पंजाब की जनता को उगाही कर लूट रहे हैं।