
दिल्ली: भारत मंडपम परिसर में आयोजित इंडिया इम्पैक्ट एआई समिट के दौरान गत 20 फरवरी को उपस्थित प्रतिनिधियों, गणमान्य विदेशी राजनयिकों एवं आगंतुकों के समक्ष सुरक्षा घेरा भंग करने की कोशिश के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त अपराध एवं पीएमएमसी देवेश कुमार श्रीवास्तव ने किया बड़ा खुलासा । इस मुतल्लिक तिलक मार्ग थाने में एफआईआर संख्या 19/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 121(1), 132, 190, 195(1), 221, 223(A), 196, 197, 3(5) धाराओं के तहत कार्यवाही शुरू हो गई है ।
अब तक 8 अभियुक्तों जिनमे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हैं को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू हो गई है । अन्य संदिग्ध अभियुक्तों को तलब कर पूछताछ जारी है । यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ जारी है । साजिश का पता लगाने के लिए अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर दबिश जारी है । सीसीटीवी फुटेज के अनुसार कार्यक्रम स्थल के इर्दगिर्द कई संदिग्ध व्यक्ति घूमते नजर आये । इस कृत्य के लिए बाहरी सहयता दिए जाने की सभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता ।
पड़ताल के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(1) एवं 192 को भी जोड़ा गया है । बहुराज्य पृष्ठभूमि, वित्तीय एवं लॉजिस्टिक नेटवर्क की पड़ताल के लिए आगे की जाँच क्राइम ब्रांच इंटरस्टेट सेल को स्थांतरित कर दी गई है । स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के मौका ए वारदात पर घायल होने के समाचार भी मिले हैं ।