
दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ दिल्ली प्रांत की एक प्रतिनिधि टोली ने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा जी से भेंट कर राजधानी में उत्पन्न विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक का वातावरण अत्यंत सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण रहा। प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रही चुनौतियों, धार्मिक आयोजनों से जुड़े विषयों, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति तथा बहनों-बेटियों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को आयुक्त महोदय के समक्ष रखा।
विशेष रूप से इन मसलों पर सहमति बनी :
1.नशा मुक्ति युवा अभियान में दिल्ली पुलिस और विश्व हिंदू परिषद संयुक्त रूप से जागरूकता एवं जनसहभागिता बढ़ाने हेतु कार्य करेंगे।
2.बहनों और बेटियों की आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में भी दोनों पक्ष मिलकर ठोस पहल करेंगे।
प्रांत मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता का मनाना है कि सहयोग और संवाद ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की शक्ति है। विहिप प्रतिनिधि मंडल में प्रांत उपाध्यक्ष राजीव साहनी, प्रांत मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री सुबोध चन्द्र , प्रांत संयोजक, ब.दल जगजीत सिंह आदि शामिल थे ।