12 में से 10 निगम क्षेत्रों में भाजपा के चेयरमैन
.png)
दिल्ली: निगम पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम के क्षेत्रीय चेयरमैन चुनाव में अपने वार्ड क्षेत्रों को विकास से जोड़ने के लिए 12 में से 10 निगम क्षेत्रों में भाजपा के चेयरमैन चुन कर भाजपा के सबका साथ सबका विकास नारे में विश्वास प्रकट किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की शहरी एवं सदर क्षेत्र के नगर निगम पार्षदों ने भाजपा का क्षेत्रीय चेयरमैन चुन कर पुरानी दिल्ली को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की विकास यात्रा से जोड़ दिया है और एक अनूठा इतिहास रचा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है की 24 साल बात पुरानी दिल्ली में श्रीमती उषा शर्मा भाजपा की क्षेत्रीय चेयरमैन चुनी गई हैं और हम सभी पार्षदों को एवं पुरानी दिल्ली के लोगों को यहां के व्यापारियों को विश्वास दिलाते हैं की हम उन्हे कभी निराश नही करेंगे। अब पुरानी दिल्ली को समग्र विकास देना दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम की वरियता होगी। पुरानी दिल्ली के पार्षदों की तरह ही पश्चिम एवं दक्षिण क्षेत्रों के अधिकांश निगम पार्षदों ने भी अपने वार्ड क्षेत्रों को भाजपा के विकास ऐजेंडे से जोड़ने का निर्णय लिया और हम सब मिलकर कर दिल्ली की तस्वीर बदलेंगे।
06:34 pm 15/07/2026