
दिल्ली: एमसीडी की वार्ड कमेटी चुनाव के लिए आज आम आदमी पार्टी ने सिविक सेंटर स्थित निगम सचिव कार्यालय में 11 जोनों के लिए वार्ड कमेटी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही 4 ज़ोन से स्थायी समिति सदस्य पद के लिए भी नामांकन दाखिल किया।
वार्ड कमेटी एवं स्थायी कमेटी सदस्य के चुनाव 15 जुलाई को आयोजित होंगे। मतदान संपन्न होने के बाद उसी दिन मतगणना होगी और परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सभी प्रत्याशियों को होने वाले वार्ड कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं 4 स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए शुभकामनायें दी ।