आजादी की 80 वीं वर्षगांठ पर लाल कि ले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले वर्षों में शक्ति की सप्तधारा से देश को मिलेगी नई गति और ऊंचाई I यह सप्तधारायें हैं उत्पादन क्षमता, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग, टेक्नालजी एवं इनोवेशन, गतिशक्ति, रक्षा शक्ति, ग्रीन इकॉनमी एवं ब्लू इकॉनमी ऑर सॉफ्टवेर पावर I
विकसित भारत का विजन पेश करते हुये उन्होने कहा कि यह युवाओं की आकांशाओं से मेल खाता है । एक करोड़ युवाओं युवाओं को आर्टिफ़िश्यल इंटेलिजेंस (AI)स्किल्स मेन ट्रेनिंग देने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग को भी शामिल किया है I उनका मानना है कि युवा विकसित भारत के सपने को साकार करने की एक शक्तिशाली कड़ी हैं ।
वैश्विक चुनोटियों को ध्यान में रखते हुये उन्होने कहा कि किसानों के प्रति प्र्तिबद्धता एवं उन्हे महंगाई की मार से बचाने के लिए जहां यूरिया का अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे 3000 रुपया प्रति बोरा है सरकार सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को यह 300 रुपए में मिल सके । उसी प्रकार DAP का मूल्य अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 5000 रुपए हो गई है सरकार किसानों को जरूरी खाद होने के कारण 1350 रुपए में उपलब्ध करा रही है ।
देश के हर कोने में आजादी कि वर्षगांठ धूम-धाम से मनाई जा रही है । माइनस डिग्री तापमान ऑर कहीं 50 डिग्री तापमान में सीमा पर तैनात हमारे सेना एवं अर्धसैनिक बालों के जवानो द्वारा भी आजादी का जश्न मनाये जाने के समाचार मिले हैं । फिलहाल छतों पर पतंगबाजी का दौर चल रहा है I चारों तरफ तिरंगे की लहर है। देश के हर बच्चे जवान एवं वृद्ध के दिल में बस एक यही जजबा है सौगंध हमें इस मिट्टी की यह देश नहीं झुकने देंगे...