

दिल्ली: दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा 1 अगस्त से "दिल्ली लक्ष्मी योजना" का पोर्टल आवेदन खोलने के निर्णय का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि इसी के साथ रेखा गुप्ता सरकार ने मात्र 17 माह में भाजपा के 2025 चुनाव संकल्प पत्र का एक महत्वपूर्ण संकल्प पूरा किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली एवं देश की जनता ने देखा है की विगत अरविंद केजरीवाल सरकार ने 10 वर्ष दिल्ली की बहनों को 1000 रूपये के भत्ते का सपना दिखाया पर एक रुपया नही दिया वहीं भाजपा सरकार ने मात्र 17 माह में ना सिर्फ अपना वादा पूरा किया है बल्कि 2500 रुपये देकर जरूरतमंद महिलाओं की आकांक्षा पूरी की है।