दिल्ली: सोनम वांगचुक के अनशन मामले में जिस तरह आज दिल्ली उच्च न्यायालय से अंतरिम राहत मांगने के लिए सांसद कपिल सिब्बल एवं विवेक तनखा जैसे बड़े महंगे वकील पेश होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इससे स्पष्ट हो जाता है की सोनम वांगचुक कोई एक्टिविस्ट के नाते नही बल्कि भारत के पूरे विपक्ष के राजनीतिक मोहरे के रूप में धरने पर बैठे थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने की जो भी कार्यवाई की वह दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश अनुरूप था और शायद उसी के मद्देनजर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनम वांगचुक की ओर से दाखिल याचिका पर कोई अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया।