
दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी ज़ोन के सेक्टर-16 स्थित एमसीडी स्कूल के पास पांच मंजिला इमारत गिरने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। काफ़ी लोगों के दवे होने की आशंका बताई जा रही है।राजधानी में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं भाजपा शासित एमसीडी की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्यों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। इस रोहिणी ज़ोन से भाजपा के महापौर प्रवेश वाही आते है, वहीं इस तरह की घटना होना बेहद गंभीर मामला है। एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने निशाना साधते हुए कहा कि आख़िर भाजपा शासन में अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार पर लगाम कब लगेगी? दिल्लीवासियों की सुरक्षा से बार-बार खिलवाड़ क्यों हो रहा है? इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सिर्फ 5, 20 और 15 मिनट की बारिश ने भाजपा की चार इंजन सरकार के सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है भाजपा मुख्यमंत्री कहती हैं कि PWD के नाले साफ हैं, महापौर दावा करते हैं कि MCD की नालियां साफ हैं, लेकिन हकीकत यह है कि पूरी दिल्ली जलभराव से जूझ रही है। सड़कें तालाब बन गईं, लोग घंटों जाम में फंसे, बच्चे स्कूल जाने में परेशान हैं और हर बारिश के साथ करंट व हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने मानसून से पहले ही महापौर और MCD आयुक्त को पत्र लिखकर चेताया था और सदन में भी तैयारियां पूरी करने की मांग उठाई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की। दिल्लीवासियों का समय, सुरक्षा और जीवन से खिलवाड़ करने वाली इस बदइंतजामी की पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार और भाजपा शासित MCD की है।